Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमबीबीएस काउंसलिंग के लिए दोबारा जारी हुई राजस्थान की मेरिट लिस्ट, इस बार 14452 कैंडिडेट

कोटा : प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी के परिणाम के आधार पर 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग चल रही है. इसके तहत राजस्थान की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने जारी की है. इस बार कुल 14,452 उम्मीदवारों को सूची में शामिल किया गया है, जो कि पिछले साल (2024) के मुकाबले 1,963 ज्यादा हैं. काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल भी पहले जारी किया गया था. जिसके तहत सोमवार को पीडब्ल्यूडी, डिफेंस, पैरामिलिट्री और एनआरआई कैंडिडेट को जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने होंगे. जो कैंडिडेट पहले वेरिफिकेशन करा चुके हैं, उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है. इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक जो चॉइस फिलिंग होगी. फिर 15 से 17 अगस्त को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी. इसके बाद 18 अगस्त को सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी होगा. यह कैंडिडेट 19 से 24 अगस्त के बीच संबंध मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इन सीटों में 30 सरकारी कॉलेज की 3618 सीटें हैं, जबकि 11 प्राइवेट कॉलेज की 1800 सीटें हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3618 सीटें हैं, लेकिन 2208 एमबीबीएस सीटों पर ही सस्ती फीस पर एडमिशन होगा. इन सीटों में 955 मैनेजमेंट कोटा और शेष 455 एनआरआई कोटा से भरी जाएंगी.

Advertisement Box

निजी कोचिंग के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन प्रथम राउंड काउंसलिंग के लिए जारी रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट मे 14452 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए है. जबकि 2024 मे ये संख्या 12489 थी, 1963 कैंडिडेट्स ज्यादा हैं. नीट यूजी के टॉप 30 हजार कैंडिडेट में 2024 मे 3744 रजिस्टर्ड थे, जबकि इस साल 2025 में 344 कैंडिडेट्स बढ़कर 4088 हो गए है. डिफेंस केटेगरी के 74, पैरामिलिट्री के 31, पीडब्ल्यूडी के 80 और एनआरआई 205 कैंडीडेट्स की लिस्ट भी जारी की गई है. इस साल पहले जारी की सूची में 13731 कैंडिडेट थे. ऐसे में रिवाइज लिस्ट में 721 कैंडिडेट ज्यादा हैं.

एनआरआई कैटेगरी में सबको सीट मिलना तय : एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एनआरआई कैटिगरी के कैंडिडेट्स के लिए 455 सीट है, जबकि मेरिट लिस्ट के अनुसार एलिजिबल कैंडिडेट की संख्या ही 205 है. इस अनुसार प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज की एनआरआई सीट्स पर एडमिशन इन कैंडीडेट्स का आसानी से हो जाएगा. हालांकि एनआरआई कैटेगरी की एमबीबीएस की पूरी फीस 1.40 से लेकर 1.60 करोड़ के बीच है. इसमें हॉस्टल, मेस सहित अन्य की सुविधा का शुल्क अलग देना होगा.

सीटों का विवरण :-

  • सरकारी मेडिकल कॉलेज : कुल सीटें: 3,618
  • सस्ती फीस वाली MBBS सीटें: 2,208
  • मैनेजमेंट कोटा सीटें: 955
  • NRI कोटा सीटें: 455
  • निजी मेडिकल कॉलेज: कुल कॉलेज: 11
  • कुल सीटें: 1,800

इस बार मेरिट लिस्ट में कितना बदलाव?

  • 2024 में कुल कैंडिडेट्स: 12,489
  • 2025 में रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट: 14,452
  • यानी 1,963 अधिक
  • पहले जारी सूची में थे: 13,731
  • रिवाइज्ड में 721 ज्यादा कैंडिडेट्स
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें