सबको हौसला देते हुए विदा हो गई 27 साल की पीहू जिंदगी से जूझते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाली राजस्थान के जालौर जिले के आहोर की रहने वाली प्रियंका उर्फ पीहू अब इस दुनिया में नहीं हैं. हड्डियों के कैंसर से जूझ रही 27 साल की प्रियंका ने 2 सितंबर को अंतिम सांस ली. जाने से ठीक सात दिन पहले उन्होंने ICU में अपना जन्मदिन जैसा जश्न मनाया.
आईफोन बिक्री में भारत का सबसे बड़ा बाजार बना ये राज्य, जानकर होंगे हैरान
मशीनों में बंधी हुई हालत में भी प्रियंका ने पिता से कहा: पापा, एक केक ले आइए… मैं अपने आखिरी पल हंसते हुए मनाना चाहती हूं.उस दिन अस्पताल का माहौल भावुक हो गया. स्टाफ की आंखों में आंसू थे, ससुराल वाले ICU की गैलरी में जाकर रो पड़े, लेकिन प्रियंका सभी को हिम्मत बंधा रही थीं. पति लक्ष्यराज और परिवार के बीच ICU में केक काटा गया. उस पर लिखा था: पीहू-लकी. मुस्कुराते हुए उन्होंने सबको केक खिलाया और बोलीं: मैं रोते हुए नहीं, हंसते हुए विदा लेना चाहती हूं.




















