Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेपाल सरकार ने हटाया बैन, सोशल मीडिया कारोबार में लगे इतने लाख करोड़ के दांव

Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद आखिर में नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाए अपने बैन को हटा लिया. पीएम ओली की ओर से 26 सोशल मीडिया ऐप्स को बीते 4 सितंबर को बैन कर दिया गया था, जिसके विरोध में जेन जेड जनरेशन के लोग सड़क से लेकर संसद तक पहुंच गए. भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें 21 लोगों की जान भी चली गई. हालांकि, इन सभी से एक बात को तो अनुमान साफ तौर से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया का क्रेज किस कदर से लोगों के बीच में है. अभी तो Gen-Z ही सड़क पर आए लेकिन इसकी जद से 30 साल के ऊपर वाले भी हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया इंडस्ट्री का कुल कारोबार कितना है. इंस्टा, फेसबुक और स्नैपचैट के मालिक इनसे कितना कमाते हैं?

नेपाल की सरकार ने अपने देश में पहले 26 ऐप्स को बैन कर दिया था, जिसके पीछे की वजह यह थी कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स सरकार के पास रजिस्टर नहीं हुए थे. सरकार का कहना है कि यह कदम नियमों के पालन के लिए उठाया गया था, सेंसरशिप के लिए नहीं. लेकिन युवा इसके खिलाफ सड़कों पर उतर गए. बाद में देर रात सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया.

Advertisement Box

सोशल मीडिया का यूज

सोशल मीडिया का क्रेज नेपाल में ही नहीं भारत में भी खूब है. जेन जेड के साथ-साथ बूढ़े बुर्जुग भी इसका खूब इस्तेमाल करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ जेन जेड जनरेशन के लोग ही दिन भर में औसतन 4 से 6 घंटा सोशल मीडिया पर बिताते हैं. रील और शॉर्ट वीडियो देखते हैं. इससे सोशल मीडिया ऐप्स वाली कंपनियों को तगड़ा मुनाफा होता है.कमाई अभी भी लगातार बढ़ ही रही है.

कितना है सोशल मीडिया का कारोबार

द बिजनेस रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया का मार्केट साइज लगातार बढ़ रहा है. साल 2024 में यह बढ़कर 185 अरब डॉलर से ज्यादा का हो गया. वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2029 तक यह 13.2 फीसदी सीएजीआर ग्रोथ के साथ बढ़कर 341.7 बिलियन डॉलर हो जाएगा. इसमें भी एशिया महाद्वीप साल 2024 में सबसे बड़ा लार्जेस्ट रीजन रहा है और साथ ही अफ्रीका में इसका क्रेज सबसे तेजी से बढ़ रहा है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें