Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न रेप हुआ, न काटा गया गला… पलट गई पूरी कहानी; भिवानी की मनीषा की कैसे हुई थी मौत?

हरियाणा के भिवानी की एक प्राइवेट स्कूल की टीचर मनीषा की मौत को लेकर लगभग एक हफ्ते से हंगामा हो रहा है. 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला और बताया गया कि मनीषा का रेप कर उसका गला रेता गया. मामले ने तूल पकड़ा और इसको लेकर विवाद बढ़ता गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी के SP का ट्रांसफर कर दिया और साथ ही 5 पुलिस वालों को सस्पेंड भी कर दिया.

हालांकि, अब ये केस पूरी तरह से पलटता हुआ नजर आ रहा है. मनीषा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आया कि मनीषा के साथ रेप की घटना नहीं हुई और न ही उसका गला रेता गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मनीषा ने जहर खाया था. पीजीआई के एमएस डॉक्टर कुंदन मित्तल ने इस बात की पुष्टि की. पुलिस ने बताया कि मनीषा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर ने कहा कि मनीषा के शरीर से कीटनाशक मिला है. बताया जा रहा है कि मनीषा ने कीड़े मारने की दवा खाई थी.

Advertisement Box

फर्जी तरीके से उठाया 20 करोड़ का बीमा क्लेम, झूठी FIR से पैसा वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल रिपोर्ट में क्या सामने आया?

मृतका मनीषा का रोहतक और भिवानी दो जगह पोस्टमार्टम हुआ. भिवानी में मनीषा के मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को मिली, जिसको लेकर पुलिस ने बताया कि मनीषा की मेडिकल रिपोर्ट हमें मिली है, जिसमें एक बात साफ हो गई है कि मनीषा के साथ किसी तरह की दरिंदगी नहीं की गई है. क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में मनीषा की बॉडी में किसी तरह का कोई सीमन नहीं पाया गया. इससे पता चलता है कि मनीषा का रेप नहीं हुआ और न ही उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया. क्योंकि एसिड और केमिकल भी चेहरे से नहीं मिला.

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने आगे बताया कि मनीषा के शव की आंख और गर्दन को किसी जानवर ने नोंचा था. इसके अलावा एक और पहलू ये है कि मनीषा के सुसाइड नोट की राइटिंग भी मैच हो गई है. इस तरह मनीषा हत्याकांड, जिसको लेकर बताया जा रहा कि मनीषा के साथ दरिंदगी के बाद उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई. इसमें अब नया मोड़ आ गया है. हालांकि, इस मामले को लेकर हरियाणा के लोगों में अब भी रोष है.

डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो चुनाव आयोग भी नहीं कह पाया, राहुल गांधी ने बिहार की जनसभा में वो सरेआम ऐलान कर दिया

क्या है भिवानी का मनीषा हत्याकांड?

ये मामला 11 अगस्त को शुरू हुआ, जब भिवानी के सिंघानी गांव की रहने वाली मनीषा लापता हो गई. मनीषा एक प्ले स्कूल में टीचर थी. बताया गया कि मनीषा जिस स्कूल में पढ़ाती थी. वह स्कूल के पास में मौजूद एक नर्सिंग कॉलेज गई थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं आई. मनीषा के परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. मनीषा के परिजन ने आरोप लगाया कि जब वह लोहारू पुलिस स्टेशन पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और कहा कि लड़की भाग गई होगी. दो दिन में आ जाएगी.

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

हालांकि, पुलिसकर्मी परिजन के साथ कॉलेज गए और तीन युवकों से पूछताछ भी की गई, लेकिन मनीषा का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव बेहद खराब हालत में गांव के ही एक खेत से मिला और तब से ही हंगामा शुरू हो गया. परिजन ने आरोप लगाया कि अगर समय से कार्रवाई होती तो शायद मनीषा बच जाती. परिजन और गांव वालों ने आंदोलन शुरू किया और अब वह हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनीषा हमारी बेटी है. बेटी को इंसाफ मिलेगा. उसकी जांच चल रही है. मैं ये कहना चाहूंगा की मनीषा और मनीषा के परिवार को न्याय देना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है. आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें