केकेसी पीजी महाविद्यालय सभागार मे 2 राज बटालियन एनसीसी चूरू व महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट के तत्वावधान मे आयोजित रैंक अवार्ड कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सूबेदार संजीव कुमार,हवलदार कमाँडो बिरपाल सिंह टू राज बटालियन चूरू व एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट कमलेश जोशी राजकीय महाविद्यालय थे। डॉ.किशोर सिंह राठौड़ नें महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माला पहना कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सूबेदार संजीव कुमार नें कहा की भारतीय सशस्त्र सेना का साहस व बलिदान सदैव देशवासियो को प्रेरित करता रहेगा, हवलदार कमांडो बिरपाल सिँह नें उपस्थित सभी छात्रों व कैडेट्स को शिक्षा के साथ एनसीसी के विभिन्न सर्टिफिकेट के महत्व के बारे मे बताया,
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई पंजाब से AAP पार्टी की MLA की गाड़ी, बाल-बाल बचे कार सवार
इस अवसर पर अतिथियो नें महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स को रेंक अवार्ड करते हुए सदैव हर पल हर क्षण राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतू तत्पर रहने के लिये प्रेरित किया। एएनओ लेफ्टिनेंट कमलेश जोशी नें एनसीसी केडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा की शौर्य,शक्ति,पराक्रम, वीरता ओर अटूट राष्ट्रीय भावना हर पल प्रत्येक कैडेट्स मे होनी चाहिए, अतिथियों नें महाविद्यालय के कैडेट्स भगवती को सीनियर अंडर ऑफिसर, दीपिका व आवड दान को अंडर ऑफिसर, कामना कँवर, अमन सोनी, लक्ष्य, सूर्य प्रकाश, व दिनेश को सार्जेन्ट और अंजू तथा पियूष जांगिड़, पंकज स्वामी को कारपोल की रेंक प्रदान की।
इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ किशोर सिंह राठौड़ नें कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। देश सेवा का संकल्प हर कैडेट का परम कर्तव्य होना चाहिए।
एक गलत जवाब से हुआ ढाई लाख का घाटा, आपको पता है इस 12.5 लाख के सवाल का सही जवाब?
एनसीसी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ नें सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर भगवती नें किया कार्यक्रम मे नरेश कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




















