Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रा पर्व शुरू, हाथी पर सवार होकर पधारेंगी देवी माँ, जाने घट स्थापना का शुभ मुहर्त

नवरात्रा पर्व शुरू, हाथी पर सवार होकर पधारेंगी देवी माँ, जाने घट स्थापना का शुभ मुहर्त

शारदीय नवरात्र का पर्व हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल यह पावन पर्व 22 सितंबर 2025 यानी कल शुरू हो रहा है. यह नौ दिन मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों की गई साधना से जातक को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि स्वयं मां दुर्गा इन दिनों पृथ्वी पर निवास करती हैं और भक्तों के दुख-संकट दूर करती हैं।

Advertisement Box

नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना से होती है. पंचांग के अनुसार, इस साल 22 सितंबर यानी कल सुबह 6 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 06 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ समय रहेगा. इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त भी घटस्थापना के लिए श्रेष्ठ माना गया है, जो कि सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस साल नवरात्र में कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त मिलने वाले हैं.

इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. सात ही मंदिर की साफ-सफाई करें. कलश स्थापना के लिए घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है. कलश में साफ जल भरकर उसमें सिक्का, फूल और अक्षत डालें. इसके बाद कलश पर स्वास्तिक बनाएं और कलावा लपेटें. लाल चुनरी में नारियल को लपेट कर कलश के ऊपर रख दें. देसी घी का दीपक जलाकर मां दुर्गा की पूजा करें. व्रत कथा का पाठ करें. फल और मिठाई का भोग लगाएं.

हाथी पे सवार होकर पधारेंगी मां दुर्गा

साल 2025 की शारदीय नवरात्र सोमवार से प्रारंभ हो रही है. इसलिए, इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पधारेंगी. शास्त्रों में वर्णित है कि जब देवी हाथी पर सवार होती हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र का आरंभ जिस वार से होता है, उसी आधार पर मां दुर्गा का वाहन तय होता है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें