Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परम पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगावां की बैठक आयोजित

गौ सेवा को आने वाले समय में वैज्ञानिक तर्को के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता: भैयाजी जोशी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी ने दिया गौ संवर्धन का मंत्र

Advertisement Box

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगावां की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी ने गाय की सेवा और गौ संवर्धन पर जोर देते हुए एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गौ सेवा को केवल जीव दया तक सीमित न रखकर, वैज्ञानिक तर्कों के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

जोशी ने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिसमें गाय पालने से किसानों को आर्थिक लाभ हो, तभी गौशालाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें किसानों को इस बात के लिए तैयार करना होगा कि वे गाय पालन को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में अपनाएं, ताकि गौशालाओं पर निर्भरता कम हो सके। बैठक में जोशी ने पंचगव्य चिकित्सा को पूरे विश्व में बढ़ावा देने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि गाय के दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर से बनी औषधियों के महत्व को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने लाना होगा। इससे पहले, भैयाजी जोशी ने गौशाला परिसर में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन किए और गौशाला का निरीक्षण किया।

7 सितंबर को लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

उन्होंने अपने हाथों से गायों को लापसी खिलाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक रमेश अग्रवाल, प्रचारक प्रमुख सुरेश भाई, विभाग प्रचारक दीपक भाई के साथ-साथ संस्थान के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद अग्रवाल, सचिव सत्य प्रकाश गगड़ और कोषाध्यक्ष हेमंत मानसिंहका सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। यह बैठक गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक नई सोच और दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें