Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एमसीसी ने एमबीबीएस काउंसलिंग का दूसरा राउंड स्थगित किया, शैक्षणिक सत्र बढ़ने की संभावना

कोटा: देश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एडमिशन के लिए चल रही मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की सेंट्रल काउंसलिंग को स्थगित किया कर दिया गया है. एमसीसी ने इसके लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग राउंड-2 को स्थगित कर दिया गया है. इसका नया शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. दूसरे नोटिफिकेशन में बताया गया है कि नई एमबीबीएस व बीडीएस सीटों के जोड़े जाने की प्रक्रिया और एनआरआई कैंडीडेट्स के दिए दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया के पूरी नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है.

एमसीसी के नोटिफिकेशन में तेलंगाना व कर्नाटक के नए मेडिकल संस्थानों की नई 197 एमबीबीएस व बीडीएस सीटें शामिल की गई हैं. नई जोड़ी गई सीटों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज हैदराबाद की 9 सीट हैं. इसी तरह से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज बेलगावी की डीम्ड व पेड 158 और एनआरआई की 30 सीट हैं.

Advertisement Box

22 सितंबर से भी आगे बढ़ सकता है शैक्षणिक सत्र: देव शर्मा ने बताया कि एमसीसी के शेड्यूल के अनुसार 3 से लेकर 21 सितंबर तक काउंसलिंग चलनी थी. जिसमें प्रतिभागी कैंडिडेट्स को 4 से 9 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करना था. चॉइस फिलिंग व लॉकिंग फैसिलिटी 9 सितंबर तक चलनी थी. ऐसे में देश के मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 22 सितंबर से शुरू होना प्रस्तावित है, लेकिन अब इसमें देरी होगी. इसके पहले 5 सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू होना था. काउंसलिंग में देरी के चलते पहले भी इसे आगे बढ़ाया था.

दिव्यांगता सर्टिफिकेट वेरीफाई के लिए पांच नए संस्थान: देव शर्मा ने बताया कि मेडिकल काउंसिल कमेटी ने दिव्यांगता सर्टिफिकेट वेरीफाई करने के लिए 5 नए मेडिकल संस्थानों को भी अधिकृत किया गया है. इससे पहले 28 मेडिकल संस्थान अधिकृत थे, अब इनकी संख्या 33 हो चुकी है. नए जुड़े संस्थानों में डॉक्टर सुशीला तिवारी मेमोरियल गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी उत्तराखंड, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला, हिमाचल, डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कांगड़ा, टांडा, हिमाचल प्रदेश, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून, उत्तराखंड और पंडित बीडी शर्मा पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक, हरियाणा शामिल है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें