कोटा: नीट यूजी 2025 के आधार पर मेडिकल काउंसिल कमेटी(एमसीसी) की सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड के शेड्यूल को चौथी बार बदला गया है. एमसीसी ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी मंगलवार को जारी कर दिया है. इसके अनुसार कैंडिडेट्स अब 6 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इसके साथ ही फीस भी 6 अगस्त तक ही उन्हें जमा करनी होगी. साथ ही चॉइस फिलिंग को 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक कर सकेंगे. चॉइस लॉकिंग कैपेसिटी 6 से 7 अगस्त सुबह तक कैंडिडेट्स को मिलेगी. इसके बाद 9 अगस्त को सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित किया जाएगा.
कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एनआरआई और पर्सन विद डिसेबिलिटीज (PWBD) कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन को दोबारा शुरू करने और राउंड 1 के शेड्यूल को आगे बढ़ाने की मांग की थी. उनकी रिक्वेस्ट को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला एमसीसी ने लिया है.
इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया गया है. इससे पहले 12 जुलाई को शेड्यूल एमसीसी ने पहली बार जारी किया था, जिसे 26 जुलाई को बदला गया. इसके बाद 31 जुलाई को फिर बदला गया. बाद में 5 अगस्त को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग को रोका गया. इसके बाद मंगलवार को नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
अब यह रहेगा पहले राउंड का शेड्यूल:
- रजिस्ट्रेशन : 6 अगस्त दोपहर 3 बजे तक
- रजिस्ट्रेशन रीसेट : 6 अगस्त दोपहर 12:00 तक
- फीस भुगतान: 6 अगस्त शाम 6:00 तक
- चॉइस फिलिंग : 7 अगस्त सुबह 08:00 बजे तक
- चॉइस लॉकिंग : 6 अगस्त रात 8:00 से 7 अगस्त सुबह 08:00 बजे तक
- सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 7 और 8 अगस्त 2025
- अलॉटमेंट रिजल्ट: 9 अगस्त 2025
- रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 9 से 18 अगस्त 2025




















