Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, मायूस लौटे श्रद्धालु; जानें कब होंगे दर्शन संभव

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त जाते हैं. ऐसे में भक्तों को मायूस कर देने वाली एक खबर आई है. आज की यात्रा एक बार फिर अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रात करीब आठ बजे यात्रा स्थगित करने की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी. यात्रा को स्थगित करने की प्रमुख वजह मौसम, भवन और रास्तों में हो रही लगातार बारिश बताई जा रही है.

श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जय माता दी. लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित की गई है. सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वो कृपया आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट लेते रहें.’

Advertisement Box

यात्रा स्थगित होने से भक्तों में छाई मायूसी

मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही सभी रास्तों और कटरा में देर शाम को बरसात हुई. इसके बाद श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड ने एक बार फिर ये फैसला किया कि यात्रा स्थगित की जाएगी. श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर स्थगित होने से कटरा में उन भक्तों में मायूसी नजर आई जो माता की यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल भक्तों को इंतजार करना पड़ेगा.

मौसम सुधरेगा तो यात्रा होगी सुचारू

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, आने वाले सोमवार या फिर कुछ दिनों में मौसम सुधरता दिखाई देगा तो माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर सुचारू कर दी जाएगी. श्राइन बोर्ड यात्रा एक बार फिर सुचारू करने को लेकर सभी तरह की तैयारीयां कर चुका है, लेकिन मौसम इसमें बाधा खड़ी कर रहा है. मौसम के हालातों को देखकर ही यात्रा सुचारू की जाएगी. ये बात पहले ही श्राइन बोर्ड साफ कर चुका है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें