Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आश्रम में सेवा के बहाने महंत पर दो युवकों से कुकर्म का आरोप, एक पीड़ित नाबालिग

अलवर: जिले के टहला थाना क्षेत्र के बलदेवगढ़ गांव के एक आश्रम के एक महंत पर दो युवकों ने कुकर्म का आरोप लगाया है. पीड़ित 26 अगस्त को पांडुपोल मेले में आए थे. इसके बाद कुछ दूर स्थित बूढ़े हनुमानजी के दर्शन करने गए, जहां आरोपी महंत में खाना खिलाया और सेवा करने को कहा. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि अगले दिन महंत ने उनसे कुकर्म किया. पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया, जिसकी जांच राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीणा को सौंपी गई.

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि बलदेवगढ़ के आश्रम में दो युवकों के साथ घटना का प्रकरण दर्ज हुआ है. जांच राजगढ़ डीएसपी कर रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि घटना आरोपी महंत के बलदेवगढ़ के आश्रम पर हुई. युवकों ने घटना से एक दिन पहले महंत की सेवा की, तब भी महंत ने एक युवक से अश्लील हरकत करने की कोशिश की. इससे असहज युवक जाने लगा, लेकिन महंत ने बहला फुसला कर रात में आश्रम में ही रोक लिया. अगले दिन सुबह दोनों युवक निकल रहे थे कि महंत ने रोका व और अपने दूसरे आश्रम पर ले गया, जहां कुछ श्रद्धालु मौजूद थे. पीड़ित एक युवक नाबालिग दूसरा 22 साल का है.

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित युवक ने बताया कि बलदेवगढ़ आश्रम पर खाना तैयार किया गया. इसके बाद महंत ने अन्य श्रद्धालुओं को वहां से भेज दिया और शरीर की मालिश करने को कहा. इस दौरान महंत गलत हरकत करने लगा. इस पर युवक ने विरोध किया तो महंत ने अश्लील बात शुरू कर दी. युवकों से गलत कृत्य किया. पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वे महंत के आश्रम से भाग निकले और परिजनों को घटना से अवगत कराया. परिजनों ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया. मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें