Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित

स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित

बीकानेर (श्रेयांस बैद )30 सितंबर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी करते हुए एक प्रधानाचार्य को निलंबित किया है।
निलंबन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा।
आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़, जयपुर के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा का स्थानांतरण 22 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी साबला डूंगरपुर किया गया था। श्री मीणा ने अपना स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों द्वारा, जो ना ही अभिभावक थे ना ही स्थानीय ग्राम के निवासी थे, के द्वारा 24 और 25 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़ की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में विद्या प्रकाश मीणा द्वारा किए गए इस कृत्य को प्रमाणित पाया गया। इसके मध्यनजर विद्या प्रकाश मीणा के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर रहेगा तथा इन्हें निर्वाह भत्ता नियम अनुसार देय होगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें