Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत, 45 लाख रुपये खर्च कर डंकी से भेजा था US

करनाल के 24 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही भारत में उसके परिवार को मिली, पूरे घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई गहरे सदमे में हैं, और घर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है। मरने वाले युवक की पहचान वजीरचंद कॉलोनी निवासी आशीष मान के तौर पर हुई है। आशीष पिछले एक साल से अमेरिका में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। उसका सपना था कि वह विदेश में मेहनत कर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सके। लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

Advertisement Box

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा अमेरिका की दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, और स्थान का नाम “ग्रीन वैली” बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

हादसे की खबर ने उड़ाए होश

आशीष के बड़े भाई अंकुर ने बताया कि हादसे वाले दिन आशीष का फोन बार-बार बंद आ रहा था। रोजाना बात करने वाले आशीष से उस दिन संपर्क न हो पाने से परिवार चिंतित था। रात को अमेरिका से आई एक कॉल ने सबको स्तब्ध कर दिया कि आशीष अब इस दुनिया में नहीं रहा। आशीष कैलिफोर्निया के फ्रेंजो (Fresno) में रहता था, लेकिन हादसा फ्रेंजो से करीब 2100 मील दूर हुआ। यह दूरी बताती है कि वह लंबी दूरी की ट्रकिंग पर था।

कर्ज लेकर भेजा था विदेश 

अंकुर ने बताया कि आशीष 2023 में ‘डंकी’ रास्ते से अमेरिका गया था। उसे अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें से अधिकतर रकम कर्ज के रूप में जुटाई गई थी। कुछ लोन से और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर। परिवार को उम्मीद थी कि आशीष वहां मेहनत कर धीरे-धीरे सारा कर्ज चुका देगा और घर की हालत सुधार देगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

आज आशीष के चले जाने से पूरा परिवार टूट चुका है। छोटे बेटे के सपनों के लिए जो त्याग माता-पिता ने किए थे, वे सब अधूरे रह गए।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें