Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंचायत में काम ठप होने के विरोध में टंकी पर चढ़े कानिया सरपंच

भीलवाड़ा: जिले की हुरड़ा पंचायत समिति की कानियां पंचायत के सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़ मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए. उन्होंने अपनी पंचायत क्षेत्र में काम नहीं होने का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ के आश्वासन के बाद सरपंच टंकी से उतरे. सरपंच राठौड़ ने कहा कि 20 दिन से पंचायत सचिव मुकेश कुमार शर्मा पंचायत में नहीं आ रहे हैं. इससे आमजन के काम अटके हुए हैं.

गुलाबपुरा थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी ने बताया कि सरपंच के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंचे, तब तक सरपंच को टंकी से उतार लिया गया था. सरपंच पंचायत क्षेत्र में विकास के काम नहीं होने पर टंकी पर चढ़े थे. वहीं, प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा. सरपंच व सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) में कुछ दिन से अनबन चल रही है. सरपंच सचिव को हटाने की मांग कर रहे थे. हमने तीन दिन का आश्वासन दिया. सचिव के पंचायत में नहीं आने की जांच के लिए विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं.

Advertisement Box

ये बोले सरपंच: कानिया सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि वीडीओ पीएम आवास योजना को लेकर भी गंभीर नहीं है. लिहाजा जनता को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा. सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि कानिया के लोग लोकसभा के लिए अजमेर और विधानसभा के लिए ब्यावर की मसूदा सीट के वोटर हैं. वहीं, पंचायती राज और जिला परिषद के लिए भीलवाड़ा जिले में मतदान करते हैं. इसके चलते हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही. पंचायत सचिव को हटाने के लिए हमने आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला और मसूदा विधायक विरेंद्र सिंह कानावत से भी कहा था, लेकिन उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की. आमजन के वाजिब कार्य नहीं हो रहे हैं. लोग हम पर दोष लगा रहे हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें