Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जेआईसी रिपोर्ट में खुलासा, 5 साल में जेन्डर न्यूट्रल कोटा से 100 छात्राएं भी नहीं हुई चयनित

कोटा: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE ADVANCED 2025) की जॉइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी (JIC) की 1281 पेज रिपोर्ट जारी हुई है. इस रिपोर्ट में जोन आधारित परीक्षा परिणाम, प्रश्नपत्र विश्लेषण, सीट आवंटन के आंकड़ों व कैटेगरी के आधार पर चयनित कैंडिडेट की संख्या जारी की गई है. इसके साथ टॉप 5000 रैंकर्स को आवंटित किए गए आईआईटी के कोर्सेज भी बताएं हैं. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि जेन्डर न्यूट्रल कैटेगरी सीट छात्राओं के एडमिशन 1 फीसदी से भी कम है. यह महज 0.17 फीसदी है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेआईसी रिपोर्ट में एनालिसिस के आधार पर सामने आया है कि आईआईटी की 18188 सीटों पर प्रवेश दिए गए. इनमें से महज 31 फीमेल कैंडीडेट्स को जेन्डर न्यूट्रल कोटा के आधार पर प्रवेश हुआ. यह आंकड़ा प्रतिशत के आधार पर 0.17 फीसदी ही है. पिछले 5 साल में जेंडर-न्यूट्रल कोटा से आईआईटी में प्रवेशित फीमेल कैंडीडेट्स का आंकड़ा 100 की संख्या भी नहीं छू सका है. साल 2021 से 2025 तक जेंडर न्यूट्रल केटेगरी से प्रवेशित फीमेल कैंडीडेट्स की संख्या महज 96 है. बीते पांच साल में आईआईटी में सबसे ज्यादा 2022 में 34 फीमेल कैंडीडेट्स का चयन जेन्डर न्यूट्रल कैटेगरी से हुआ था. जबकि 2021 में 5 फीमेल कैंडीडेट्स का चयन जेन्डर न्यूट्रल कैटेगरी से हुआ है, जो सबसे कम है.

Advertisement Box

यह रहा बीते 5 साल में छात्राओं के एडमिशन का डाटा:

  1. साल 2025 में 3664 कैंडिडेट्स को एडमिशन मिला. इनमें जेंडर न्यूट्रल कोटा के तहत प्रवेशित 31 फीमेल कैंडीडेट्स को सीट मिली. जिसमें फीमेल ओनली सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 3633 छात्राओं को प्रवेश मिला.
  2. साल 2024 में 3495 कैंडिडेट्स को एडमिशन मिला. इनमें जेंडर न्यूट्रल कोटा के तहत प्रवेशित 15 फीमेल कैंडीडेट्स को सीट मिली. जिसमें फीमेल ओनली सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 3480 छात्राओं को प्रवेश मिला.
  3. साल 2023 में 3422 कैंडिडेट्स को एडमिशन मिला. इनमें जेंडर न्यूट्रल कोटा के तहत प्रवेशित 11 फीमेल कैंडीडेट्स को सीट मिली. जिसमें फीमेल ओनली सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 3411 छात्राओं को प्रवेश मिला.
  4. साल 2022 में 3310 कैंडिडेट्स को एडमिशन मिला. इनमें जेंडर न्यूट्रल कोटा के तहत प्रवेशित 34 फीमेल कैंडीडेट्स को सीट मिली. जिसमें फीमेल ओनली सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 3276 छात्राओं को प्रवेश मिला.
  5. साल 2021 में 3213 कैंडिडेट्स को एडमिशन मिला. इनमें जेंडर न्यूट्रल कोटा के तहत प्रवेशित 5 फीमेल कैंडीडेट्स को सीट मिली. जिसमें फीमेल ओनली सुपर न्यूमरेरी कोटा के तहत 3208 छात्राओं को प्रवेश मिला.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें