बेंगलुरु, – जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो ने प्रतिष्ठित “रियो ऑफिस दर्शन्” का सफल आयोजन रियो प्रोडक्शन हाउस में किया, जिसमें सदस्यों को आधुनिक मार्केटिंग और ब्रांडिंग की रोमांचक दुनिया की झलक मिली।
कार्यक्रम में जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की संस्थापक रक्षा मांडोथ, पूर्व अध्यक्ष मदन जैन, पूर्व सचिव कैलाश जैन, अध्यक्ष श्री सुनील कुमार, सचिव दीपिका जैन, उपाध्यक्ष–सीडी मोनिका कुमट, उपाध्यक्ष–आईडी रोनक नागौरी, जेडएनआई अधिकारी अक्षय चावत और लेडी चेयरपर्सन श्रीमती ममता मेहता सहित 25 सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
लोकसभा और विधानसभा में हार के बाद, क्या पंचायत चुनाव से बीएसपी में नई जान फूंक पाएंगी मायावती?
कार्यक्रम का नेतृत्व उपाध्यक्ष–बीडी श्री मनीष मेहता ने किया, जिन्हें प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीना गांधी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर जयेश जैन का सहयोग मिला।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रियो प्रोडक्शन्स टीम – निकुंज जैन, अनमोल जैन और विनीत केआर द्वारा प्रस्तुत ज्ञानवर्धक सत्र रहा।
उन्होंने मार्केटिंग, प्रोफेशनल एवं पर्सनल ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया नेटवर्किंग, नए अवसरों और वर्तमान डिजिटल युग में उनकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। टीम ने डिजिटल उपस्थिति की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया और सदस्यों को पेशेवर विकास के लिए नए और रचनात्मक मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण संवाद के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागी डिजिटल उपकरणों के उपयोग से व्यक्तिगत और संगठनात्मक प्रभाव बढ़ाने के प्रति प्रेरित होकर लौटे।




















