स्किन को चमकाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, इसके बाद भी उनकी त्वचा में किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं होता है। अगर आप इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो एक बहुत ही बेहतरीन हरे रंग की ड्रिंक का सेवन शुरू कर सकते हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं।
किसी फंक्शन या जरूरी इवेंट से पहले चेहरे पर फुंसी का निकलना, तो जैसे बहुत ही कॉमन बात है। ऐसे में महिलाओं की फ्रस्ट्रेशन सातवें आसमान पर होती है। इस स्थिति में मेकअप बहुत साथ निभाता है। अब एक फुंसी निकली हो, तो इसे जैसे-तैसे झेल लिया जाता है। मगर रोजाना एक नई फुंसी निकले, तो मेकअप से कितना ही छुपा लिया जाएगा? कई महिलाओं और पुरुषों के चेहरे फोड़े-फुंसियों से भरे पड़े रहते हैं। उनके चेहरे पर इतने मुंहासे होते हैं कि उनके गाल तक नजर नहीं आते हैं। अगर आप भी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो इससे बचाव के लिए क्या कर रहे हैं?
दरअसल, चेहरे पर फोड़े-फुंसियों की भरमार होना कोई आम बात नहीं होती है। इस स्थिति में व्यक्ति चाहे या नहीं चाहे, उसे डॉक्टर को दिखना ही पड़ता है। ऐसे में आप यही कहेंगे कि हम डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर ने कई तरह की क्रीम और फेस वॉश दी हुई हैं। इतनी चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाया है, तो आप अपने ट्रीटमेंट के साथ कंटेंट क्रिएटर चितवन गर्ग के बताये एक ड्रिंक का सेवन रोजाना कर सकते हैं।
ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल सामग्री

खीरा- 1
बॉटल गार्ड (लौकी)- 1 कप
आंवला- 1
अदरक- ½ इंच
पुदीना
नींबू का रस- 1
मोरिंगा पाउडर- 1 चम्मच
पानी
ड्रिंक बनाने की विधि

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको खीरे और लौकी को काटकर मिक्सी में डालना है। अब इसमें आंवला, अदरक, मोरिंगा पाउडर, नींबू का रस और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर जूस तैयार कर लें। आपको रोजाना खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना है।
शहर के तिरुपति बालाजी (भीलवाड़ा) की प्रथम भव्य पदयात्रा 6 को, नगर में गूंजेगा जय गोविंदा
इससे त्वचा में नेचुरल चमक आती है और स्किन क्लियर होती है। आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो धीरे-धीरे फुंसियां कम होने लगती हैं। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।
आंवले के फायदे

आंवले के सेवन से आंखों को फायदा होने के साथ-साथ त्वचा को भी बहुत लाभ होता है। इससे कोलेजन को बढ़ाया जा सकता है और त्वचा को नेचुरली सॉफ्ट और ब्राइट बनाने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इनसे डेड सेल्स को हटाने और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है।
खीरा और लौकी के फायदे

बता दें कि खीरा और लौकी दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। इन दोनों के सेवन से त्वचा को हाइड्रेट रखा जा सकता है। साथ ही, व्यक्ति के शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।
मोरिंगा के फायदे

मोरिंगा पाउडर सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। बता दें कि इस पाउडर के सेवन से मुंहासे और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। मोरिंगा पाउडर में विटामिन ए, सी, और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
फुंसियां कैसे कम करें?
नींबू और पुदीना के फायदे

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नींबू और पुदीना दोनों ही स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ये इंसान को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और त्वचा में ताजगी प्रदान करते हैं। इससे स्किन को बहुत फायदा होता है।
अदरक के सेवन के फायदे

अदरक पाचन में सुधार करता है। बता दें कि गट हेल्थ का सीधा संबंध स्किन से होता है। अगर आपको त्वचा को अच्छा रखना है, तो पहले अपनी गट हेल्थ को सुधारने के लिए कोशिश करें। इसके बाद आपकी स्किन में नेचुरल ब्राइटनेस आएगी।




















