Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भिवानी मामले की जांच तेज, सीबीआई टीम ने संभाली कमान

 हरियाणा का बहुचर्चित केस लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले में आखिरकार सीबीआई की टीम जांच करने भिवानी पहुंच गई है। इस मामले की अभी तक की जांच रिपोर्ट लोहारू पुलिस CBI को सौंपेगी। सीबीआई की टीम पिछले 4 दिनों मनीषा के परिजनों के संपर्क में थी और सीबीआई ने मनीषा के पिता संजय को 2 बार फोन करके कहा था कि हम जल्द पहुंच रहे हैं।

बता दें 11 अगस्त को मनीषा घर से निकली थी। 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव मिला था। परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या हुई है। हालांकि पुलिस ने 18 अगस्त को एक सुसाइड नोट दिखाकर इसे आत्महत्या बताया था। परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते परिजनों और ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

Advertisement Box

परिजनों की मांग पर 26 अगस्त को मनीषा का केस पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आज सीबीआई की टीम भिवानी पहुंची है। इससे पहले बीते दिन यानी 2 सितंबर को परिवार के लोग चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर CM नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि मामला CBI को सौंप दिया गया है और एक विशेष अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “मनीषा हमारी बेटी थी, उसे न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें