Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मेर्ज़ ने उड़ाई ‘हनुमान जी’ वाली पतंग

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मेर्ज़ ने उड़ाई ‘हनुमान जी’ वाली पतंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज ने सोमवार 12 जनवरी को साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव ‘ में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों नेता भगवान हनुमान की तस्वीर वाली एक विशेष पतंग उड़ाते हुए नजर आए. इससे पहले, दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से इस महोत्सव का उद्घाटन किया. चांसलर मेर्ज़ की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है.

Advertisement Box

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मेर्ज़ ने उड़ाई 'हनुमान जी' वाली पतंग

यह अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा. 14 जनवरी को इसका समापन होगा. इस आयोजन में 50 देशों के 135 अंतर्राष्ट्रीय पतंग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं. उनके साथ ही भारत भर के 65 पतंगबाज और गुजरात के 871 स्थानीय प्रतिभागी भी इस उत्सव में शामिल होंगे.

महोत्सव के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में जर्मन चांसलर मेर्ज़ का स्वागत किया. आश्रम पहुंचने के बाद, दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान चांसलर मेर्ज़ ने वहां रखी ‘विजिटर बुक’ में अपने संदेश पर हस्ताक्षर भी किए

माहेश्वरी समाज में जनसंख्या बढ़ाने की मुहिम, तीसरी संतान पर ₹51,000 की एफडी

यह यात्रा चांसलर मेर्ज़ के भारत के आधिकारिक दौरे का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. यह दौरा भारत-जर्मनी के बीच 75 साल के राजनयिक संबंधों और 25 साल की रणनीतिक साझेदारी के जश्न के अवसर पर हो रहा है. इससे पहले आज, जर्मन चांसलर पद संभालने के बाद अपनी पहली दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे.

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मेर्ज़ ने उड़ाई ‘हनुमान जी’ वाली पतंग

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें