Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांस्टेबल परीक्षा में फिंगरप्रिंट ने खोल दिया 4 माह पहले सहेली की जगह पेपर देने का राज

अलवर: धौलपुर में कुछ दिन पहले प्री बीएसटीसी में सहेली की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर पेपर देना महिला अभ्यर्थी को तब भारी पड़ गया, जब अलवर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में खुद का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो पाया और पकड़ी गई. महिला ने धौलपुर में प्री बीएसटीसी में डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने की बात कबूल ली है. इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर धौलपुर पुलिस को भेजा.

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर से 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पेपर देने अलवर जिले में पहुंचे. शहर के एनइबी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में महिला अभ्यर्थी का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी पिंकी गुर्जर का फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ. स्कूल प्रशासन ने सूचना कंट्रोल रूम को दी. इस पर एनइबी पुलिस पहुंची और अभ्यर्थी पिंकी गुर्जर से पूछताछ की. पिंकी ने सहेली की जगह धौलपुर में गत मई-जून में प्री बीएसटीसी परीक्षा में डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठने की बात कबूली. इस परीक्षा में उसकी सहेली आयुषी पास भी हो गई थी.

Advertisement Box

जीरो एफआईआर : एसपी चौधरी ने बताया कि पिंकी रविवार को दूसरी पारी में कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने एक केंद्र पर पहुंची थी, जहां बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर फर्जीवाड़ा खुल गया. अभ्यर्थी पिंकी गुर्जर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर धौलपुर पुलिस को भेजी है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें