Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में सुबह साढ़े चार बजे हेलमेट पहनकर आए दो बदमाशों ने व्यापारी के घर सात राउंड फायरिंग की

बीकानेर में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। आज अलसुबह करीब चार बजे रोहित गोदारा गैंग के सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव चायल के घर पर धावा बोलते हुए 6 से 7 राउंड फायरिंग की।

यह फायरिंग उस समय हुई है जब दो दिन पहले ही पुलिस ने इसी गैंग से जुड़े बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। तब भी पुलिस को इस तरह की किसी बड़ी घटना की आशंका थी, जो आज सच साबित हो गई।

Advertisement Box

रतनगढ़ में कार और बाईक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

सूत्रों के अनुसार, रोहित गोदारा गिरोह की ओर से सुखदेव चायल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि रंगदारी न मिलने पर ही यह हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी और एसपी कावेन्द्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

एसपी कावेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें