अहमदाबाद: सेवंथ डे एडवांटीज चर्च स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड के बाद स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गईष देखते ही देखते भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
भीड़ ने स्कूल स्टाफ को भी पीटा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी केस दर्ज हो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बयान दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने इस वारदात को क्यों कैसे अंजाम दिया।
दुनिया में पहली बार 108 का सिक्का जारी होगा सत्यप्रमोद स्वामी की108वी जयंती पर
पुलिस के अनुसार, झगड़ा एक हफ्ते पहले पीड़ित के चचेरे भाई और आठवीं कक्षा के छात्र के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुआ था। बात एक मामूली घटना से शुरू हुई थी। मंगलवार को जब पीड़ित छात्र मामले पर बात करने लगा तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पहले हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब हत्या में बदल दिया जाएगा। स्कूल परिसर के CCTV फुटेज को सुरक्षित कर लिया गया है।
70 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पछतावा होने पर किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस ने इस मामले में कई छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्कूल को नोटिस जारी किया है। स्कूल पर आरोप है कि उसने घटना की सूचना देने में देरी की और इसे दबाने की कोशिश की। स्कूल को CCTV फुटेज के साथ विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है। वहीं बुधवार सुबह सिंधी समुदाय के लोग और कई माता-पिता स्कूल में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया और न्याय की मांग की। इसके जवाब में स्कूल ने तत्काल छुट्टी घोषित कर दी। स्कूल ने कहा कि यह छुट्टी मृतक छात्र के सम्मान में की गई है।




















