Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IMD ने पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, जानें आज का मौसम अपडेट

जयपुर : प्रदेश में एक बार फिर तेज हुई बरसात के दौर के बीच मौसम विभाग की ओर से आज उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन सभी जिलों में ऐतिहातन रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिले में भी भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट रहेगा. जोधपुर संभाग के सिरोही और जालौर जिले में तो कोटा संभाग के झालावाड़ जिले में भी मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, नागौर, डीडवाना कुचामन, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, पाली, बीकानेर, बारां, बूंदी और कोटा जिले में येलो अलर्ट रहेगा.

इससे पहले बीते 24 घंटों में राज्य के भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में अति भारी बारिश दर्ज की गई है. बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, राजसमंद, डूंगरपुर, अलवर, पाली और चित्तौड़गढ़ जिलों में भारी बारिश हुई. राज्य की ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक बारिश बनेड़ा (भीलवाड़ा) 156 मिमी. दर्ज की गई.

Advertisement Box

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा :

  1. बनेड़ा ( भीलवाड़ा ) : 156 mm
  2. कोठारी ( भीलवाड़ा ) : 154 mm
  3. खारी बांध ( भीलवाड़ा ) : 132 mm
  4. कोटड़ी ( भीलवाड़ा ) : 122 mm
  5. सरवाड़ ( अजमेर ) : 116 mm
  6. लसाडिया ( सलूंबर ) : 112.5 mm
  7. भीलवाड़ा शहर : 111 mm
  8. मांडल ( भीलवाड़ा ) : 107 mm
  9. जगपुरा ( बांसवाड़ा ) : 105 mm
  10. छोटी सादड़ी ( प्रतापगढ़ ) : 95 mm

इन जिलों में कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश : एक तरफ जहां दक्षिण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है, दूसरी ओर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों में अवकाश भी घोषित किया गया है. प्रदेश के उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर और कोटपूतली बहरोड जिले में जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक 6 सितंबर शनिवार को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है. इस दौरान इन जिलों में राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय बंद रहेंगे. हालांकि, स्कूल स्टाफ को ड्यूटी पर जाना होगा. जिला प्रशासन ने इस दरमियान जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश सुनिश्चित करने के आदेश की पालना के लिए कहा है.

दक्षिणी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के दक्षिणी भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर वेल मार्क लो में तब्दील हो गया है. जो वर्तमान में यूपी और एमपी के आसपास अवस्थित है. इसके कारण आगामी 48 घंटों में आगे बढ़ने और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है. इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी से अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है. वहीं भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.

उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश : उदयपुर ग्रामीण के इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. जिले में रातभर से नदियां नाले उफान पर हैं. पानी की जबरदस्त आवक के बाद टीड़ी नदी उफान पर होने से जयसमंद की नदियों में पानी की आवक हो रही है. तेज बरसात के बाद उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है, जबकि उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर केवड़े की नाल में झरने तेजी से बह रहे हैं.

सलूम्बर जिले में भी बारिश का दौर जारी रहने से कई तालाब और डैम लबालब हैं. इसके कारण गोमती झामरी, मकरेडी, सुलावास, रूपारेल और गिंगला समेत कई नदियों में आवक हुई है. सबसे ज्यादा बारिश लसाड़िया ब्लॉक में 112.5MM रही. वहीं, सलूम्बर में 18MM, झल्लारा में 44MM, सराड़ा में 45MM और सेमारी में 21MM बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.

जयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी : राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार से बारिश का दौर लगातार बना हुआ है. शनिवार सुबह यहां रुक-रुक कर बरसात जारी रही. अलसुबह शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला, जिसके बाद सड़कों पर पानी भी भर गया. राजधानी के सिविल लाइंस, सी-स्कीम, टोंक रोड, बाइस गोदाम, सोडाला, रामबाग, सहकार मार्ग और अजमेर रोड सहित कई इलाकों में बारिश के बाद सुबह दफ्तर के लिए निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें