Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

AIR कम तो आयुष के इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश, 1 से 2 लाख रैंक तक मिलेगा एडमिशन

कोटा: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने नीट यूजी रिजल्ट के आधार पर 15 फीसदी कोटा काउंसलिंग शुरू कर दी है, जिसके रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं. जिसके जरिए बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), बैचलर ऑफ होम्योपैथीक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) वबैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS) कोर्सेज में प्रवेश मिलेगा. बीते साल इन पर सेंट्रल और स्टेट काउंसलिंग के तहत एक से दो लाख रैंक पर भी सरकारी सीट पर एडमिशन मिल गया था.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जिन कैंडीडेट्स को नीट की कमजोर रैंक के चलते एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, वे नीट यूजी परिणाम के आधार पर आयुष कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं. यह एक ऑप्शन है. इस बार यह काउंसलिंग 22 अगस्त से 27 नवंबर के बाद बीच पांच राउंड में आयोजित होग, जिसमें तीन मुख्य और दो स्ट्रे वेकेंसी राउंड है. पहला राउंड 22 अगस्त से शुरू होगा. इसके लिए केंद्रीय आयुष काउंसलिंग बोर्ड सीट मैट्रिक्स भी जारी कर देगा.

Advertisement Box

इन AIR के बीच मिला था 2024 में एडमिशन : देव शर्मा ने बताया कि साल 2024 की काउंसलिंग की बात की जाए तो जनरल कैटेगिरी में बीएएमएस में 1 लाख, बीएचएमएस में 1.61 लाख, बीयूएमएस में 1.95 लाख व बीएसएमएस में 1.21 लाख के आप-पास रैंक वालों को सरकारी कॉलेज सेंट्रल काउंसलिंग में एलॉट हो गया था.

सरकारी कॉलेज में क्लोजिंग रैंक रही है, जबकि 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग में यह है और भी नीचे चली जाती है, यानी जनरल कैटेगिरी में बीएएमएस में 1 से 1.20 लाख, बीएचएमएस में 1.61 से 1.80 लाख, बीयूएमएस में 1.95 से 2.10 लाख व बीएसएमएस में 1.21 से 1.30 लाख के आप-पास रैंक वालों को सरकारी कॉलेज एलॉट हो गया था.

इसलिए कम रैंक पर भी हो जाएंगे एलॉट : एक्सपर्ट शर्मा ने बताया कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में टॉपर कैंडिडेट ज्यादा अप्लाई नहीं करते हैं. नीट यूजी 2024 की मेरिट सूची के आधार पर आयोजित की जा रही ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा आयुष काउंसलिंग में टॉप 50 हजार मेरिट के कैंडिडेट्स में महज 638 में ही आयुष कोर्सेज के लिए आवेदन किया था.

ये टॉप 30 हजार रैंक से महज 125 व टॉप 40 हजार में यह संख्या 410 थे. जबकि निचली रैंक वाले काफी कैंडिडेट थे. ऐसे में निचली रैंक वाले कैंडिडेट के लिए आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी व होम्योपैथी के कोर्स कम रैंक पर भी एलॉट हो जाएंगे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें