Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्नी की हत्या के आरोप में पति पुलिस हिरासत में

फतेहपुर : जिले के रामगढ़ सेठान थाना क्षेत्र के तिहाय गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां मानसिक रूप से कमजोर श्रवण कुमार ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

छत पर जाकर की हत्या: रामगढ़ सेठान थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होने पर श्रवण ने कुल्हाड़ी उठा ली. डर के कारण पत्नी सुमन छत पर चली गई. श्रवण नीचे काफी देर तक कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहा. मौका मिलते ही वह छत पर गया और सुमन की गर्दन पर 3 से 4 वार कर दिए. हमले से सुमन की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement Box

पुलिस की कार्रवाई और जांच: घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ सेठान थानाधिकारी पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी पति श्रवण को डिटेन कर लिया और मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया. पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी है. उनके आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

मानसिक स्थिति और पुराने मामले: स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रवण कुमार पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा था. मृतका सुमन बलोद की रहने वाली थी और दंपत्ति का एक बेटा विदेश में है. खास बात यह है कि श्रवण के पिता की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. उस समय भी संदेह श्रवण पर जताया गया था.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें