Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुत्रवधू के दुष्कर्म के आरोप से आहत ससुर ने की आत्महत्या, महिला और उसके रिश्तेदारों पर मामला दर्ज

भीलवाड़ा: जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की रहने वाली एक पुत्रवधू ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मांडलगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था. पुत्रवधु द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने से आहत ससुर ने मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया, तो जिले के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया. बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मांडलगढ़ पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं मांडलगढ़ थाना अधिकारी शंकर सिंह ने कहा कि मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की रहने वाली पुत्रवधू ने पूर्व में अपने ही ससुर के खिलाफ विगत 2 वर्ष से दुष्कर्म करने के आरोप की रिपोर्ट दी थी. हमने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. मंगलवार को पुत्रवधू द्वारा दुष्कर्म के आरोप से आहत ससुर ने आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हमने पुत्रवधू व उनके रिश्तेदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Box

मृतक के बेटे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनके पिता के खिलाफ पुत्रवधू ने मांडलगढ़ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था. बेटे ने आरोप लगाया कि मामले में कारवाई नहीं करवाने के बदले पुत्रवधू और उनके रिश्तेदार 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. लगातार दबाव और समाज में हो रही बेइज्जती से आहत पिता ने मंगलवार को खेत पर काम करते समय आत्महत्या का प्रयास किया. बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुत्र ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई हो.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें