Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार के चलते अलवर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

अलवर: अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भूरा सिद्ध हनुमान मंदिर मार्ग पर दो कारों और एक बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान जतिन और मोनू के रूप में हुई है. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक थार गाड़ी दूसरी कार से टकराने के बाद दो से तीन बार पलट गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं 2 अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना के बाद जिला अस्पताल में दोनों परिवारों के लोग पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया.

अरावली विहार थाना के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के दौरान वह थाना क्षेत्र में गश्त पर थे, सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना दो कारों के बीच हुई, वहीं कारों के बीच मोटरसाइकिल आने से बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एएसआई ओम प्रकाश ने बताया की प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार थार गाड़ी भूरा सिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन कर तेज रफ्तार से बाहर की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी कार बाहर से मंदिर की ओर जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार थार ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे थार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए गिर गई. वहीं इस दौरान साइड से निकल रही थार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई.

Advertisement Box

एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि घटना में थार चालक की भी मौत हो गई. वहीं दूसरी कार में बैठे लोगों की चोट आई, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. उन्होंने बताया कि घटना में जतिन व मोनू नामक युवकों की मौत हो गई. जिनके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. प्रत्यक्षदर्शी हिमांशु शर्मा ने बताया कि थार तेज रफ्तार से मंदिर से नीचे की ओर आ रही थी, जिसने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति थार के नीचे दब गया, जिसे निकालने के लिए पलटी हुई थार को सीधा करना पड़ा, वही थार चालक भी बाहर गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हिमांशु शर्मा ने बताया कि दुर्घटना हुई दूसरी कार में उनके जानकार हिमांशु सैनी अपने परिवार के साथ पूरा सिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें