Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिका में हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत, 45 लाख खर्च कर गया था सपनों की तलाश में

 हरियाणा के जींद जिले के 26 वर्षीय युवक कपिल की अमेरिका में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। कपिल साल 2022 में करीब  45 लाख रुपये खर्च करके अवैध तरीके से ‘डंकी रूट’  से अमेरिका पहुंचा था। वहां एक मामूली विवाद उसकी मौत का कारण बन गया। कपिल का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न नहीं था, लेकिन बेहतर भविष्य की तलाश में उसने अमेरिका जाने का सपना देखा। परिवार ने जमीन तक बेचकर एजेंटों को 45 लाख रुपये दिए। एजेंटों ने उसे डंकी रूट यानी अवैध रास्तों से मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों के जरिए अमेरिका पहुंचाया। कई महीनों की जोखिम भरी यात्रा के बाद कपिल 2022 में अमेरिका में दाखिल हुआ और वहीं बस गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक स्टोर पर काम करता था। परिवार के अनुसार, स्टोर के बाहर जब एक स्थानीय व्यक्ति सड़क पर खुलेआम पेशाब कर रहा था, तो कपिल ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी। कपिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपिल की मौत की खबर मिलते ही हरियाणा के जींद जिले में उसके गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement Box

पिता ने कहा, “हमने अपना सबकुछ बेचकर बेटे को अमेरिका भेजा था। सोचा था कि वहां जाकर वह हमारी जिंदगी बदल देगा, लेकिन वहां से उसकी लाश ही वापस आएगी।”कपिल का मामला एक बार फिर  अवैध प्रवासियों की खतरनाक स्थिति  को उजागर करता है। हर साल पंजाब, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों से हजारों युवा ‘अमेरिकन ड्रीम’ की तलाश में डंकी रूट चुनते हैं। इस रास्ते में लूट, धोखा, पुलिस की हिंसा और मौत का खतरा हर कदम पर बना रहता है। अब कपिल की मौत ने इन खतरों को और साफ कर दिया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें