Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा को मिली MBBS की 200 नई सीटों की सौगात, इन 2 मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास रंग लाए और उनके पत्र लिखने के मात्र 13 दिन में हरियाणा को एम.बी.बी.एस. की 200 सीटों की सौगात मिल गई। अब हरियाणा के जो प्रतिभावान विद्यार्थी नीट के एग्जाम में मैरिट में आए थे, उनका अपने प्रदेश में ही एडमिशन लेने का सपना साकार हो सकेगा।

आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मैडीकल कालेजों में एम.बी.बी. एस. की 100-100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

Advertisement Box

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने गत 19 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर नवनिर्मित ‘ पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मैडीकल कालेज भिवानी’ और ‘ महर्षि च्यवन मैडीकल कालेज कोरियावास (महेंद्रगढ़)’ में एम.बी.बी.एस. में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था।

इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कालेजों में 100-100 सीटों पर एडमिशन के लिए ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग’ से अनुमति पत्र मिल गया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें