Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रांड RPCL-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़ – पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

ग्रांड आरपीसीएल-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़ – पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

राजस्थान परिषद् द्वारा आयोजित आरपीसीएल -6 दुधेड़िया कप का शुभारंभ गणेश वंदना एवं नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। अध्यक्ष संजय बैद ने सभी का स्वागत किया । इस पावन शुरुआत ने पूरे टूर्नामेंट को सकारात्मक ऊर्जा, खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

मंगलीदेवी दुधेड़िया एंड संस द्वारा प्रायोजित आरपीसीएल टूर्नामेंट के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement Box

ग्रांड RPCL-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़ - पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

पहले मुकाबले में

राजलदेसर एडोर किंग्स ने कर्मा वॉरियर्स चाड़वास को 7 विकेट से पराजित किया। कर्मा वॉरियर्स की टीम 58/7 रन पर सिमट गई, जिसे राजलदेसर एडोर किंग्स ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में प्रयास को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में बीदासर रजवाड़ा वॉरियर्स ने लाडनूँ वॉरियर्स को 4 विकेट से हराया। लाडनूँ वॉरियर्स 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जवाब में बीदासर रजवाड़ा वॉरियर्स ने 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विकास राखेचा ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब प्राप्त किया।

ग्रांड RPCL-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़ - पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

तीसरे मुकाबले में सरदारशहर कुबेर ने माईटी सुजानगढ़ को कड़े संघर्ष में 9 रन से पराजित किया। सरदारशहर कुबेर ने 12 ओवर में 114/2 रन बनाए, जिसके जवाब में माईटी सुजानगढ़ 105/5 रन ही बना सकी। इस मैच में सौरभ नाहटा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दिन का चौथा मुकाबला चूरू सुपर किंग्स एवं गंगाशहर टाइटंस के बीच खेला गया। चूरू सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 12 ओवर में 118/4 रन बनाए। जवाब में गंगाशहर टाइटंस की टीम 12 ओवर में 88/3 रन ही बना सकी। इस प्रकार चूरू सुपर किंग्स ने 30 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ऋषभ धारीवाल ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Bikaner : मोटापा, हार्ट अटैक पर व्याख्यान सहित वर्कशॉप के साथ राजएपिकॉन 2025 सम्मेलन हुआ समाप्त

आयोजकों ने बताया कि RPCL-6 का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, एकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। पहले दिन के सफल आयोजन के बाद आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

व्यवस्था में पन्नालाल लूनिया,आलोक सेठिया,सुनील सुराणा ऋषभ बरड़िया, राजेश छाजेड़ , देवांग बैद, पंकज बैद, तरुण पटावरी, राजेंद्र बैद, सुरेंद्र गिड़िया, देवेंद्र नाहटा, अमित नाहटा, पवन बैद, अनिल छलानी, दिनेश चोपड़ा, दीपक भूरा, राकेश दुधोडिया, श्रेयांश गोलछा, कमलेश चोपड़ा, रतन बरडिया, रंजीत राखेचा, कन्हैयालाल सिंघी, संतोष मालू आदि अनेक कार्यकर्ताओं का श्रम लगा।

ग्रांड RPCL-6 दुधेड़िया कप का भव्य आग़ाज़ – पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें