Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चार फिल्म फेस्टिवल्स, 36 देशों से 149 फ़िल्में नामांकित,71 फिल्मो की होंगी स्क्रीनिंग

चार फिल्म फेस्टिवल्स, 36 देशों से 149 फ़िल्में नामांकित, 15 देशों से 71 फ़िल्मों की होगी स्क्रीनिंग

इस साल से चिल्ड्रन्स के साथ–साथ स्टूडेंट और कल्चर एवं टूरिज़्म फिल्म फेस्टिवल्स का भी शुभारंभ

Advertisement Box

 

JIFF द्वारा 2 से 7 मिनट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है

जयपुर, 21 अगस्त 2025 – जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) के तत्वावधान में इस वर्ष अगस्त का समापन एक भव्य सिनेमाई उत्सव के साथ होगा। संस्थापक निदेशक हनु रोज़ ने बताया कि एक साथ चार बड़े फिल्म फेस्टिवल्स आयोजित किए जाएंगे

8वाँ आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर (AICFF) 2025

10वाँ सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स (16IFF) 2025

लॉन्चिंग एडिशन – कल्चर एंड टूरिज़्म फिल्म फेस्टिवल (CTFF)

लॉन्चिंग एडिशन – वर्ल्ड स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल (WSFF)

आयोजन तिथियाँ: 28–29 अगस्त 2025

स्थान: जयपुर के विभिन्न विद्यालय

रयान इंटरनेशनल स्कूल, वीटी रोड

डॉल्फ़िन हाई स्कूल, प्रताप नगर

वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर

ज्ञान विहार स्कूल, मालवीय नगर

इस वर्ष फेस्टिवल में दुनियाभर से 55 देशों से 500 से अधिक फिल्मों का सबमिशन प्राप्त हुआ, जिनमें से 37 देशों की 159 फ़िल्में नामांकित हुई हैं, जिनमें से 15 देशों से 71 फ़िल्मों की स्क्रीनिंग इन दो दिनों में होगी

 

मारवाड़ के महाकुंभ के लिए उमड़ रही आस्था, जोधपुर में हर दिन पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

विशेष रूप से, JIFF द्वारा 2 से 7 मिनट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 29 स्कूलों और 8 कॉलेजों के विद्यार्थियों की 42 फ़िल्में नामांकित हुई हैं, 38 फ़िल्मों की स्क्रीनिंग होगी। विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर रचनात्मक लघु फ़िल्में बनाई हैं।

इन फेस्टिवल्स का उद्देश्य न केवल बच्चों और युवाओं को रचनात्मकता का मंच देना है, बल्कि उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण, सहयोग और संवेदनशील मुद्दों पर संवाद का अवसर भी प्रदान करना है।

फेस्टिवल्स के दौरान ही सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों और विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

 

प्रवेश केवल संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों, आमंत्रित स्कूलों और नॉमिनेटेड फिल्म मेकर्स को ही दिया जावेगा।

गौरतलब है कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) जनवरी 2026 में अपने 18वें संस्करण का भव्य आयोजन करेगा।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें