Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुनिया में पहली बार 108 का सिक्का जारी होगा सत्यप्रमोद स्वामी की108वी जयंती पर

 हैदराबाद । उत्तरादी मठ के 41वें पीठाधिपति सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी की 108वीं जयंती पर भारत सरकार 108 रुपए का सिक्का जारी करेगी। यह पहला मौका होगा जब दुनिया में किसी भी देश द्वारा 108 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा। मुंबई टकसाल द्वारा जारी होने वाला यह स्मारक सिक्का चांदी का होगा। भारत सरकार ने घोषणा की है कि उत्तरादी मठ के 41वें पीठाधिपति सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी की 108वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष ₹108 का स्मारक रजत (चांदी का) सिक्का जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने 18 अगस्त 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना में इस सिक्के की आधिकारिक जानकारी दी। यह पहला अवसर होगा जब गणराज्य भारत के इतिहास में ₹108 के अनोखे मूल्यवर्ग का सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्कों का संग्रह और अध्ध्यन करने वाले मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी अपने गहन ज्ञान, भक्ति, सरलता और शास्त्र संरक्षण के लिए विख्यात रहे। उन्होंने श्रीमदाचार्य द्वारा प्रतिपादित द्वैत वेदांत दर्शन के प्रचार-प्रसार में अद्वितीय योगदान दिया और अपने अनुशासित व तपस्वी जीवन से असंख्य श्रद्धालुओं को प्रेरणा दी।

अहमदाबाद में 10 के छात्र की 10 मार कर हत्या, 9वीं के छात्र ने मारा चाकू

सुधीर ने बताया कि यह संसार का 108 रुपए मूल्यवर्ग का पहला सिक्का भारत सरकार की मुम्बई टकसाल में बनेगा इस सिक्के का कुल वजन 40 ग्राम है जो शुद्ध चांदी से बना होगा ।

Advertisement Box

सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ के सिंहचिह्न के साथ नीचे “सत्यमेव जयते” अंकित होगा। बायीं ओर परिधि पर “भारत” और दायीं ओर “INDIA” लिखा जाएगा।जिसके नीचे रुपये के प्रतीक चिह्न ₹ के साथ मूल्यवर्ग 108 लिखा होगा। वहीं सिक्के के दूसरी तरफ सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी का चित्र होगा।जिसकी परिधि के ऊपरी भाग में “सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी की 108वीं जयंती” हिंदी में तथा निचले भाग में “108th Birth Anniversary of Sri SatyaPramoda Tirtha Swamiji” अंग्रेज़ी में अंकित होगा। चित्र के नीचे “Shri Uttaradi Matha” और “2025” लिखा होगा। यह सिक्का इसी सप्ताह हैदराबाद में जारी होने की संभावना है।

यह विशेष सिक्का न केवल उत्तरादी मठ के 41वें पीठाधिपति को समर्पित होगा, बल्कि भारत की गहरी आध्यात्मिक विरासत और स्मारक सिक्कों की समृद्ध परंपरा का भी प्रतीक बनेगा।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें