Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक साल में बिगड़ी फ्लिपकार्ट की वित्तीय हालत, घाटा इस स्तर तक पहुंचा

देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को तगड़ा झटका लगा है. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकीकृत घाटा वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बढ़कर 5,189 करोड़ रुपये हो गया. कारोबार खूफिया मंच टॉफलर की ओर से जारे ताजा आंकड़ों के मुताबिक इसके घाटे में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, इससे पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में फ्लिपकार्ट इंडिया का घाटा 4,248.3 करोड़ रुपये था.

वित्त वर्ष 2024-25 में ऑपरेशंस से आने वाली आय में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 70,541.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 82,787.3 करोड़ रुपये हो गई. टॉफलर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का कुल व्यय 17.4 प्रतिशत बढ़कर 88,121.4 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की वित्तीय लागत में भी शानदार बढ़ोतरी हुई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 57 प्रतिशत बढ़कर लगभग 454 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी की आय में तो बढ़ोतरी हुई लेकिन इससे उसको राहत नहीं मिल पाई, क्योंकि आय बढ़ने के साथ ही कंपनी का घाटा भी बढ़ गया.

Advertisement Box

कंपनी का जवाब?

भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, जब फ्लिपकार्ट से इन आंकड़ों के बारे में ऑफिशियल जवाब मांगा गया, तो कंपनी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ई-कॉमर्स में तगड़ी कॉम्पिटिशन और डिस्काउंट मॉडल पर लगातार खर्च की वजह से फ्लिपकार्ट की फाइनेंशियल कंडीशन पर प्रेशर पड़ा है. फिर भी, बढ़ती इनकम ये दिखाती है कि कंपनी की सेल्स और मार्केट रीच में लगातार ग्रोथ हो रही है.

मिंत्रा का प्रॉफिट बढ़ा

दूसरी तरफ, फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट मार्च 2025 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर में कई गुना बढ़कर 548.3 करोड़ रुपये हो गया. टॉफलर की ओर से हाल में जारी किए गए डेटा के मुताबिक, बेंगलुरु बेस्ड इस कंपनी को पिछले फाइनेंशियल ईयर में 30.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के 5,121.8 करोड़ रुपये से 18 परसेंट बढ़कर 2024-25 में 6,042.7 करोड़ रुपये हो गया.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें