Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में दर्ज हुई संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन पर FIR, लव एण्ड वार से जुड़ा है मामला

बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनकी आने वाली फिल्म “लव एंड वॉर” की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि एफआईआर में संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी और प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली व अरविंद गिल के नाम शामिल हैं। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराध किए गए।

Advertisement Box

यह शिकायत राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई है। माथुर का कहना है कि फिल्म प्रोडक्शन में नियुक्ति और सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्हें धोखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी दी।

पहले तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद माथुर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 25 अगस्त को उनकी याचिका पर सुनवाई की और 27 अगस्त को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। अब यह एफआईआर बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हो चुकी है।

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की होगी अस्थाई भर्ती, विपक्ष ने बताया- उच्च शिक्षा विभाग का ‘शिक्षा वीर’

यह एफआईआर BNS की धारा 318(4), 61(2), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है। माथुर का कहना है कि यह व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ाई है। उनका मानना है कि यह केस एक संदेश देता है कि कोई भी प्रोडक्शन हाउस कानून से ऊपर नहीं है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में संजय लीला भंसाली या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पद्मावत फिल्म के बाद राजस्थान में उनकी शूटिंग लंबे समय बाद हुई थी, लेकिन एक बार फिर उनका नाम विवादों में आ गया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें