Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

FIR से इनकार पर सरपंच ने किया अनोखा प्रदर्शन, वायरलैस टावर चढ़े, बोले- SP आने पर ही नीचे उतरूंगा!

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर ज़िले के ओसियां क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. धोलिया नगर ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश धतरवाल ने न्याय न मिलने पर पुलिस थाने में अपनी शिकायत न सुने जाने के विरोध में ओसियां थाने परिसर स्थित वायरलैस ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया. इस अप्रत्याशित कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सरपंच गणेश धतरवाल का आरोप है कि गुरुवार को उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत लेकर वे ओसियां थाने पहुंचे थे. लेकिन, पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया.  इसके उलट, उनके प्रतिद्वंदी अर्जुनराम की ओर से दी गई शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से आक्रोशित होकर सरपंच ने टावर पर चढ़ने का साहसिक लेकिन जोखिमभरा फैसला लिया. 

एसपी को मौके पर बुलाने की कर रहे मांग

Advertisement Box

सरपंच गणेश धतरवाल दो घंटे तक टावर पर चढ़े रहे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. टावर पर चढ़े सरपंच की मांग है कि जब तक उनके साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और खुद पुलिस अधीक्षक यहां नहीं पहुंचेंगे, तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे. ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मारपीट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई.
कार्रवाई नहीं करने का पुलिस पर लगाया आरोप
गणेशाराम धतरवाल का आरोप है कि ओसियां पुलिस राजनीतिक दबाव में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है. धतरवाल के अनुसार, वो अपने घर जा रहे थे, तब अर्जुनराम जाट व उसके परिवार के सदस्यों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की. इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस ने अर्जुनराम की रिपोर्ट पर तो एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन मेरी रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की है.
जमीन बना विवाद का जड़

बताया जा रहा है कि गणेशाराम धतरवाल ने पूर्व में बासनी बड़ला स्थित एक ट्यूबवेल-खेत कॉन्ट्रेक्ट (इजारा) पर लिया हुआ था. हाल ही में खेत के मालिक ने इस बार अपना खेत किसी और को इजारे पर दे दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इन दिनों इजारे पर लेने वाला शख्स यहां कोई काम नहीं कर सके, इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं.
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें