Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

EPFO ने किया नियमों में बदलाव, अब ऐसे कर सकेंगे अपने आधार को UAN से लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कुछ अहम बदलाव किए हैं. जिसके बाद यूजर्स के लिए आधार को अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक करना और अपनी पर्सनल डिटेल में बदलाव करना आसान हो जाएगा. नए नियमों का उद्देश्य प्रोविडेंट फंड सर्विसेज में तेजी लाना, कागजी कार्रवाई को कम करना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है.

सबसे अहम ये है कि अब मृतक मेंबर्स के नाबालिग बच्चों को गार्जियनशिप सर्टिफिकेट देने की कोई जरुरत नहीं होगी. साथ ही उनका अकाउंट ओपन कराने में भी ईपीएफओ की ओर से मदद की जाएगी. ताकि मृतक मेंबर्स का पैसा नाबालिग बच्चों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जा सके. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ईपीएफओ की ओर से किस तरह के नियमों में बदलाव किए गए हैं.

Advertisement Box

यदि डिटेल मैच हैं तो सीधे आधार-UAN लिंक करें

आसाना प्रोसेस: यदि आधार और UAN रिकॉर्ड में आपका नाम, लिंग और जन्मतिथि मैच करती है, तो अब आप सीधे अपने इंप्लॉयर से संपर्क कर सकते हैं.

इंप्लॉयर पोर्टल: इंप्लॉयर तब इंप्लॉयर पोर्टल पर KYC फंक्शन के माध्यम से आधार सीडिंग पूरी कर सकता है.

कोई एडिशनल अप्रूवल की जरुरत नहीं : इस प्रोसेस के लिए अब EPFO से एडिशनल अप्रूवल की जरुरत नहीं है.

मिस्मैच डिटेल पर सिम्प्लीफाइड ज्वाइंट डिक्लेरेशन

आधार और यूएएन डिटेल मैच ना होने या गलत आधार लिंक होने की स्थिति में ज्वाइंट डिक्लेरेशन (जेडी) सिस्टम को भी आसान बनाया गया है.

ऑनलाइन कैसे ठीक करें: इंप्लॉयर अब नाम, लिंग या जन्मतिथि जैसे डिटेल को सही करने के लिए ऑनलाइन जेडी रिक्वेस्ट सब्मिट कर सकते हैं. यह उन मामलों पर भी लागू होगा है, जहां गलत आधार नंबर लिंक हो गया हो.

फिजिकल सब्मिशन: यदि कोई कंपनी बंद है या इंप्लॉयर उपलब्ध नहीं है, तो मेंबर फिजिकली जेडी फॉर्म जमा कर सकता है. अधिकृत अधिकारियों द्वारा सत्यापित यह फॉर्म जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) काउंटर पर जमा किया जा सकता है, जो वेरिफिकेशन के बाद इसे प्रोसेस के लिए अपलोड करेंगे.

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पहले से वेरिफाइड ​आधार डिटेल्स में किए गए परिवर्तनों को मंजूरी नहीं दी जाएगी.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड में 65 शव बरामद; 40 की पहचान 200+ लापता, 500 लोग रेस्क्यू

नाबालिग बेनिफिशरीज को समय पर भुगतान

गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं: नाबालिग बेनिफिशरीज को भी बड़ी राहत दी गई है. ईपीएफओ को अब मृतक मेंबर के नाबालिग बच्चों के क्लेम के सेटलमेंट के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है.

डायरेक्ट बैंक डिपॉजिट: एकमुश्त सेटलमेंट और पेंशन अमाउंट, दोनों सीधे बच्चे के बैंक अकाउंट में डिपॉजिट किए जा सकते हैं.

पीआरओ की मदद: इस प्रोसेस को सुव्यवस्थित करने के लिए, ईपीएफओ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दावेदारों को नाबालिगों के लिए अकाउंट खोलने में मदद करें ताकि समय पर और परेशानी मुक्त भुगतान हो सके.

आधार को UAN से ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

  • कोई भी यूजर सरकार के प्लेटफॉर्म, UMANG मोबाइल ऐप का उपयोग करके आसानी से अपने आधार को UAN से लिंक कर सकता है.
  • सबसे पहले UMANG ऐप खोलें और अपने MPIN या OTP का यूज करके लॉग इन करें.
  • “सर्विस” टैब पर जाएं और “EPFO” ऑप्शन को चुनें.
  • EPFO ऑप्शन के अंतर्गत, “e-KYC सर्विस” को सेलेक्ट करें.
  • “आधार सीडिंग” ऑप्शन चुनें.
  • अपना UAN दर्ज करें और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालें.
  • अपनी आधार डिटेल डालें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे गए OTP को वेरिफाई करें.
  • वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने और सफल होने के बाद, आपका आधार UAN से लिंक हो जाएगा.

हालांकि प्रारंभिक लिंकिंग कुछ ही मिनटों में हो सकती है, लेकिन अधिकारियों द्वारा एक्चुअल वेरिफिकेशन और अप्रूवल में 15 दिन तक लग सकते हैं. आमतौर पर, इस प्रोसेस को पूरा होने में लगभग 3-5 दिन लगते हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें