Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ED ने खोले मुकेश मनवीर सिंह से जुड़े राज, बदले नाम से राजनीति में रखा था कदम, राखी सांवत को लाए थे

जयपुर. राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आए Debock कंपनी के मालिक मुकेश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मुकेश कुमार साल 2019 में टोंक सवाई माधोपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. यह चुनाव उन्होंने शिव सेना के टिकट लड़ा था. लेकिन वे इस चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और महज 4600 वोटों में ही सिमटकर रह गए थे. मुकेश कुमार चुनाव में प्रचार के लिए बॉलीवुड सेलिब्रेटी राखी सांवत को लेकर आए थे. उनके यहां छोटे रोड शो करवाए गए थे. ईडी अधिकारियों का अनुमान है कि मुकेश कुमार संभवतया अपने फर्जीवाड़े को राजनीति के जरिए दबाने का प्रयास करने की प्लानिंग में थे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार डेबॉक कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार ने राजनीति के क्षेत्र में मुकेश मनवीर सिंह के नाम से कदम रखा था. मुकेश कुमार ने बदले नाम के साथ राजनीति में क्यों कदम रखा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे संभतया में किसी और मकसद को लेकर राजनीति में आए थे. लेकिन उनका राजनीतिक सफर शुरू होते ही दम तोड़ गया. मुकेश कुमार को उस चुनाव में महज करीब 4600 वोट मिले थे.
अभी तक 78 लाख रुपये और चार लग्जरी कारें जब्त की गई हैं
ईडी ने कपंनी में वित्तीय नियमितता की शिकायत पर को उनके राजधानी जयपुर समेत कई ठिकानों पर छापमारी की थी. मुकेश कुमार के पास लग्जरी कारों का काफिला मिला है. ईडी अधिकारियों के मुताबिक वह फिलहाल 100 करोड़ की गड़बड़ी की मामले की जांच कर रही है. जांच में कुछ और भी चीजें सामने आई हैं. मुकेश कुमार के ठिकानों से अभी तक 78 लाख रुपये और चार लग्जरी कारें जब्त की गई हैं.
वित्तीय अनियमितताएं कैसी गई इसका खुलासा होना बाकी है
कंपनी में ये वित्तीय अनियमितताएं कैसी गई इसका खुलासा होना बाकी है. इस कंपनी का शेयर बीते दिनों तेजी से ऊपर उठा है. कंपनी का शेयर महज 6 महीने में 8 रुपये 153 रुपये पहुंच गया था. यह बड़ा हैरान कर देने वाला है. जांच पड़ताल में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों में फर्जीवाड़ा किए जाने से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं. ईडी ने मुकेश कुमार के जयपुर में वैशाली स्थित ठिकानों के अलावा उनके टोंक और देवली के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया था. बहरहाल जांच जारी है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें