चंद्रग्रहण के चलते पूनरासर हनुमानजी मंदिर के पट रविवार दोपहर से 18 घंटे बंद रहेंगे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि चंद्रग्रहण के चलते रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे से ही सूतक शुरू हो जाएगा है। ऐसे में ग्रहण पूरा होने तक मंदिरों में कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा। सोमवार सुबह पौने सात बजे ग्रहण पूरा होने के बाद पूनरासर हनुमानजी मंदिर परिसर की साफ सफाई की जाएगी। इसके बाद पूनरासर हनुमानजी का पंचामृत से स्नान कराकर शुद्धि कर बाबा की विशेष ज्योत एवं महाआरती के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।




















