Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीया कुमारी का आरोप: “स्पीकर पद की गरिमा होती है, मगर डोटासरा ने नहीं रखी मर्यादा”

उदयपुर : प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. रविवार को उदयपुर पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उदयपुर के राजस्थान विद्यापीठ प्रज्ञा प्रवाह कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को लेकर दिए गए बयान पर दीया कुमारी ने कहा कि इस तरह की बात बोलना उनको शोभा नहीं देती है.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि ये बहुत गलत बयान है. उन्होंने कहा कि “महिला विधायकों पर नजर रखी जा रही है. विधानसभा के अध्यक्ष के लिए जिस तरह निम्न शब्दों का इस्तेमाल किया गया, यह बहुत गलत मानसिकता है. इस तरह बोलना बहुत गलत है. मैं भी राजस्थान विधानसभा में बैठती हूं. मैंने तो कभी इस तरह विधानसभा में नहीं सोचा है. पहले से भी कैमरे लगे हुए थे. मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ.”

Advertisement Box

विपक्ष को जो करना चाहिए वो नहीं कर रहा : दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह की बात बोलना उनको शोभा नहीं देती है. विधानसभा स्पीकर बहुत सम्माननीय होते हैं. स्पीकर पद की गरिमा होती है, लेकिन डोटासरा ने उनकी मर्यादा नहीं की. उन्होंने जो कहा मैं उसकी निंदा करती हूं. मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जनता के जो मुद्दों की बात विपक्ष को करनी चाहिए थी, वह नहीं की गई. विधानसभा सत्र के दौरान जितने भी विधेयक पास किए गए, उसके दौरान भी विपक्ष मौजूद नहीं रहा. उन्हें डिबेट में भाग लेना चाहिए था. दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेताओं को जनता की कोई परवाह नहीं है, सिर्फ उन्हें वोट की राजनीति करनी है. इस बार जनता ने सब कुछ देख लिया है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें