Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 छक्के जड़ने के बावजूद खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में गंवाया मैच, टीम तीसरी बार हार की शिकार

CPL 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच 6 सितंबर को एक तूफानी मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा, जिसके जिम्मेदार उसके लिए CPL 2025 में 25 छक्के लगाने वाला खिलाड़ी रहा. उस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में आकर मैच हरवा दिया. नतीजा, ये हुआ कि टीम के साथ CPL 2025 में दूसरी बार वो हुआ, जो नहीं होना चाहिए था. गयाना अमेजन वॉरियर्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना मैच 3 विकेट से 1 गेंद शेष रहते जीता.

25 छक्के मारने वाले खिलाड़ी की टीम हारी

अब सवाल है कि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए CPL 2025 में 25 छक्के लगाने वाला वो खिलाड़ी है कौन? और, उसने आखिरी ओवर में आकर मैच कैसे हरवा दिया? तो इन दोनों सवालों का एक जवाब हैं- काइरन पोलार्ड, जिन्होंने CPL के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 25 छक्के लगाए हैं. इसमें से 5 छक्के उन्होंने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 6 सितंबर को खेले मुकाबले में जमाए.

Advertisement Box

18 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

काइरन पोलार्ड ने 5 छक्कों के साथ गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 18 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन बनाए, जिसके दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य का रखा. जवाब में गयाना की टीम ने उस लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 1 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया.

आखिरी ओवर में पोलार्ड कैसे बने हार के विलेन?

हालांकि, CPL 2025 में 25 छक्के लगाने वाले काइरन पोलार्ड के पास अपनी टीम की हार को टालने का मौका था. उसके लिए उन्हें आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड करने का टास्क दिया गया. लेकिन वो ऐसा कर पाने में नाकाम रहे. काइरन पोलार्ड ने अपने उस इकलौते और मैच के आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर ही 9 रन लुटवा दिए, नतीजा ये हुआ कि गयाना की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

CPL 2025 में अब तक खेले 9 मैचों में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ तीसरी बार ऐसी गड़बड़ हुई है मतलब उन्होंने तीसरी बार मुकाबला गंवाया है. उसने 6 मैच जीते और 3 हारे हैं,

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें