Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, स्पीकर ने जताई नाराजगी

जयपुर : विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में कांग्रेस लगातार अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है. सोमवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मामलों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस विधायक विधायक आवास पर इकट्ठा हुए और कानून व्यवस्था से जुड़ी पोस्टर बैनर पहनकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा परिसर पहुंचे. जहां काफी देर प्रदर्शन करने के पश्चात कांग्रेस विधायक सदन में पहुंचे, जहां विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को जमकर फटकार लगाई.

जूली बोले,पुलिसकर्मी ही कर रहे हैं गुंडागर्दी : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, प्रदेश में एक ऐतिहासिक फिगर आया जहां पर पुलिसकर्मी ही लूटपाट और गुंडागर्दी कर रहे हैं. मंथली मांगी जा रही है, वो एक गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं. जूली ने कहा कि राजस्थान में हिरासत में सरकार 11 मौत बता रही है, जबकि 20 मौत हुई है, जो लोग हिरासत में मारे गए हैं, वो गरीब और मजदूर तबके के लोग हैं जिन्हें पुलिस ने टॉर्चर किया था. जूली ने कहा कि राजस्थान में आज महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, बांसवाड़ा में एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया. साइबर ठगी और चेन स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, विधायक और सांसदों को भी अपना मुकदमा दर्ज करवाने के लिए धरने प्रदर्शन करने पर रहे हैं. जब जनप्रतिनिधियों का यह हाल है तो फिर आम आदमी का क्या हाल होगा.

Advertisement Box

जूली ने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी के एफआईआर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के कानून बनाया था लेकिन इस सरकार ने तो एक अघोषित रूप से एफआईआर दर्ज करना ही बंद कर दिया है. इसके बावजूद भी क्राइम का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अलवर में एक विवाहिता की लाश खेत में पड़ी मिली है. नागौर के मकराना में भी दलित समाज की महिलाओं को पुलिस ने पीटा तो वहीं एक दलित के हाथ से बनी चाय पीने से इनकार करने का मामला भी इसी सरकार में आया है. लगातार कानून व्यवस्था चौपट होती जा रही है, मुख्यमंत्री को सारे काम छोड़कर अतिवृष्टि और कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.

स्पीकर ने इस तरह के प्रदर्शन को नियमों के विरुद्ध बताया : इधर बैनर पोस्टर पहनकर सदन में पहुंचे कांग्रेस विधायकों को फटकार लगाते हुए विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि हम सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपना विरोध प्रकट करने के दूसरे तरीके भी अपना सकते हैं. लेकिन यह शोभा नहीं देता कि हम इस तरह से पहन कर आएं मेरी ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं.

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष नौटंकी करके आए हैं. मर्यादाएं तार तार हो रही है. इस तरह की नौटंकी करके आना राजस्थान विधानसभा की परंपरा नहीं है. पटेल ने कहा कि विधानसभा की परंपराओं को तार-तार करने का काम विपक्ष ने किया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हम परंपराओं का सम्मान करते हैं, इसके बाद नेता विपक्ष सहित तमाम विधायकों ने पोस्टर बैनर उतार दिए. जूली ने कहा कि जिसे नौटंकी कहा जा रहा है, यही नौटंकी आप भी करते थे जब हम सरकार में थे.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें