Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान की काउंसलिंग में पहले राउंड में 13375 रही क्लोजिंग रैंक, 548 के स्कोर तक मिली सीट

कोटा: नीट यूजी के रिजल्ट के आधार पर एमबीबीएस एडमिशन की राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटा काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी हुआ है. सरकारी मेडिकल कॉलेज की सरकारी फीस वाली एमबीबीएस सीट की बात की जाए, तो कैंडिडेट्स ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर को पहले चॉइस के रूप में माना है.

निजी कोचिंग संस्थान के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में जनरल कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 13375 और गर्ल्स की 13136 रैंक है. इन दोनों रैंक पर नीट यूजी का स्कोर 548 अंक है. जबकि ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा की सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड से यह कट ऑफ काफी ऊंची गई है. सेंट्रल काउंसलिंग में 534 अंक तक भी जनरल कैटेगरी में सीट अलॉट की गई है. इस पर 21190 रैंक है.

Advertisement Box

मिश्रा ने बताया कि ओबीसी कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 13700, ओबीसी कैटेगरी गर्ल्स की 13579 है. सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीट एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स को 312907 रैंक पर भी मिली है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की मैनेजमेंट कोटा सीट की क्लोजिंग रैंक जनरल कैटेगरी बॉयज की 46874 व गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 46317 है. दोनों ही ऑल इंडिया रैंक पर 505 अंक हैं. जबकि सबसे नीचे एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 1302525 रही है. इसी तरह से एनआरआई कोटे में एमबीबीएस की क्लोजिंग रैंक 1257354 रही है.

यह रहेगा आगे का प्रोसीजर:

  1. सीट एलॉटमेंट रिजल्ट के बाद कैंडिडेट 20 से 26 अगस्त के मध्य ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे.
  2. यह स्वयं के रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा.
  3. वे कैंडिडेट जिन्हें सरकारी, प्राइवेट मेडिकल या डेंटल कॉलेज का अलॉटमेंट हुआ है. उन्हें 21 से 26 अगस्त के बीच एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ रिपोर्टिंग करना है.
  4. कैंडिडेट को दो सेट में अपने सब्मिटेड एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट भी लेकर जाना होगा.
  5. फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म के पेज नंबर 3 पर दिए गए सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी लेकर जानी है.
  6. अलॉटमेंट लेटर में दी गई फीस का ऑनलाइन पेमेंट, डीडी की स्लिप भी साथ लाना होगा.

सीट से संतुष्ट नहीं तो यह करें प्रक्रिया:

  1. यह राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का प्रथम राउंड अलॉटमेंट है.
  2. यदि कैंडिडेट अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं है, तो वह फ्री एग्जिट का ऑप्शन भी ले सकता है.
  3. इस तरह से वह सेकंड राउंड अलॉटमेंट प्रक्रिया में भी दोबारा शामिल हो सकेगा.
  4. वह अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है, तो उसे कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी होगी.
  5. फिर उसे आगे के राउंड में जाने की कोई जरूरत नहीं है.
  6. यह सभी प्रक्रिया कैंडिडेट को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर करनी है.

सरकारी एमबीबीएस सीट पर यह रही है पहले राउंड की कटऑफ

कैटिगरी क्लोजिंग रैंक NEET UG स्कोर
जनरल बॉयज 13375 548
जनरल गर्ल्स 13136 548
ओबीसी बॉयज 13700 547
ओबीसी गर्ल्स 13579 547
ईडब्ल्यूएस बॉयज 15195 544
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स 15328 544
एमबीसी बॉयज 21194 534
एमबीसी गर्ल्स 24080 530
एससी बॉयज 89153 472
एससी गर्ल्स 87817 473
एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज 95435 467
एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स 93964 468
एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज 308912 353
एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स 312907 351

सरकारी मैनेजमेंट एमबीबीएस सीट पर यह रही है पहले राउंड की कटऑफ

कैटिगरी क्लोजिंग रैंक NEET UG स्कोर
जनरल बॉयज 46874 505
जनरल गर्ल्स 46317 505
ओबीसी बॉयज 47192 504
ओबीसी गर्ल्स 46317 505
ईडब्ल्यूएस बॉयज 55357 497
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स 55434 497
एमबीसी बॉयज 71896 484
एमबीसी गर्ल्स 82923 476
एससी बॉयज 318468 349
एससी गर्ल्स 331214 344
एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज 249871 380
एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स 249789 380
एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज 1270515 119
एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स 1302525 115
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें