Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कक्षा 9 की छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर किया सुसाइड

9वीं क्लास की स्टूडेंट ने हॉस्टल के रूम में टाई से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पिता का कहना है कि वह स्ट्रॉन्ग लड़की थी। ऐसा नहीं कर सकती।

पिता का आरोप है- बच्ची ने बताया था कि हॉस्टल वार्डन उसे परेशान करती है। चोरी करने का आरोप भी लगाती है। मामला झुंझुनूं के बगड़ थाना इलाके के पीरामल गर्ल्स स्कूल का रविवार दोपहर 3 बजे का है।

Advertisement Box

इधर, स्कूल प्रशासन ने कहा- बच्ची को यहां कोई समस्या नहीं थी। हादसे के दिन बच्ची ने वार्डन से 100 रुपए मांगे थे। इस पर वार्डन ने पहले उसके पेरेंट्स से बात करने को कहा था। इसके आधे घंटे बाद उसने सुसाइड कर लिया।

SHO चंद्रभान चौधरी ने बताया- रविवार दोपहर 3 बजे सूचना मिली थी कि पीरामल गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। जीविका शर्मा (14) पुत्री दुर्गेश निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) ने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता दुर्गेश ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर जांच जारी है

पिता दुर्गेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- मेरी बेटी जीविका 9वीं क्लास में पढ़ती थी। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहती थी। मेरी जीविका से आखिरी बार 29 अगस्त को गणेश विसर्जन के दिन बात हुई थी। वह स्कूल के ही कार्यक्रम में जा रही थी। बहुत अच्छे से बात हुई थी।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सजा, जगह मुहैया कराने वाले युवक को भी जेल

बातचीत के दौरान जीविका ने बताया था कि हॉस्टल की वार्डन पूनम उसे रोज परेशान करती थी। उस पर चोरी करने का आरोप भी लगा रही थी।

पिता ने बताया- जून की छुट्टियों में जब जीविका घर आई थी, तब उसने बताया था कि हॉस्टल की कुछ लड़कियां गलत रास्ते पर चल रही हैं। जीविका ने यह भी बताया था कि हॉस्टल वार्डन बाहर के लड़कों से हॉस्टल की लड़कियों का संपर्क करवाती है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें