राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)के 222 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस फेरबदल में कई विभागों में अफसर बदले हैं। जिला स्तर पर भी अफसरों में बदलाव किए गए हैं। कई एपीओ आरएएस अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई। छह से ज्यादा अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैं।
छापों से चर्चा में आए पंकज ओझा को खाद्य सुरक्षा निदेशालय के अतिरिक्त आयुक्त से हटाकर गौ-पालन निदेशक के पद पर पोस्टिंग दी गई है। पंकज ओझा ने फूड सेफ्टी विभाग में रहते बड़े स्तर पर छापेमारी की थी।





















