Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषि विभाग (आत्मा) : बजट घोषणा कार्यक्रम अन्तर्गत 40 प्रगतिशील किसानों का दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश रवाना

दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश रवाना

कृषि विभाग (आत्मा) : बजट घोषणा कार्यक्रम अन्तर्गत 40 प्रगतिशील किसानों का दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश रवाना

अनार व खजूर फल बगीचा क्षेत्र विस्तार के साथ ही मृदा व जल संरक्षण तकनीकी को मिलेगा बल

Advertisement Box

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बजट घोषणा कार्यक्रम की क्रियान्वयन में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्द्धन हेतु प्रगतिशील युवा कृषकों को विभिन्न राज्यों में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन के नवीन तकनीक के भ्रमण प्रशिक्षण हेतु भिजवाया जाना है।

दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश रवाना

आत्माशासी परिषद की अध्यक्षा व जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना अन्तर्गत कृषि भवन, बीकानेर से 40 युवा प्रगतिशील कृषकों के दल को 7 दिवसीय भ्रमण हेतु संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल व उप परियोजना निदेशक आत्मा ममता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जिले में अनार व खजूर बगीचा क्षेत्र विस्तार की व्यापक सम्भावना के मध्यनजर प्रगतिशील युवा किसानों को हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश भ्रमण हेतु रवाना किया गया है ताकि भ्रमण प्रशिक्षण प्राप्त कर मृदा व जल संरक्षण तकनीकी सीख किसान अपनी आय बढ़ा सकें। बीकानेर क्षेत्र के किसान मृदा व जल संरक्षण तकनीकी अपनाते हुए अनार व खजूर बगीचा स्थापना से अच्छा लाभ कमा भी रहे हैं क्षेत्र विस्तार की संभावनाऐं विद्यमान है।

Bhilwara : बिश्नोई टाइगर फोर्स भीलवाड़ा ने की वन्यजीव सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

सहायक निदेशक गहलोत ने बताया राष्ट्रीय बागवानी मिशन कि प्रथम श्रेणी फल वृक्ष बगीचा स्थापना पर 75 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तक श्रेणी द्वितीय में मौसंबी, संतरा, किन्नू, अनार, अमरूद, नीम्बू फल वृक्ष बगीचा स्थापना सामान्य अन्तराल पर करने पर राशि 1,25,000 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं उच्च सघनता पर बगीचा स्थापना करने पर राशि रुपए 2.00 लाख प्रति हेक्टेयर इकाई लागत निर्धारित की गई है। सामान्य कृषक को इकाई लागत का 40 प्रतिशत प्रोरेटा बेसिस अधिकतम 2 हेक्टेयर तक अनुदान 2 वर्ष में देय है। अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसूचित जाति व जनजाति कृषकों को प्रोरेटा बेसिस पर अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 60 फीसदी अनुदान देय है। आत्मा परियोजना के तहत प्रगतिशील किसान 05 से 11 जनवरी तक हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में कृषि व उद्यानिकी संस्थानों का सात दिवसीय भ्रमण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगें। प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक कृषि अधिकारी तथा प्रशिक्षण सह प्रभारी सुधीर कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक दल के साथ रवाना हुए। कार्यक्रम में कृषि विभागीय अधिकारी रमेश भाम्भू, कविता गुप्ता, आनन्द हटीला, अशोक साहू, लेखाधिकारी रामचन्द्र, प्रशासनिक अधिकारी जगबीर बेनीवाल व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

कृषि विभाग (आत्मा) : बजट घोषणा कार्यक्रम अन्तर्गत 40 प्रगतिशील किसानों का दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण हेतु हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश रवाना

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें