Bikaner : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की एक और पहल संसदीय क्षेत्र के 75 गांवों में लगाई जाएंगी 1640 सोलर लाइटें
विभिन्न कंपनियों के सीएसआर मद से करवाया जाएगा कार्य, रात में रोशन होंगे गांवों के प्रमुख स्थान
बीकानेर (श्रेयांस बैद )। केंद्रीय कानून मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल की एक और पहल तथा प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के गांवों में विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के तहत 1640 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दौरों के दौरान ग्रामीणों द्वारा गांवों के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की जाती रही है। इसे ध्यान रखते हुए देश की प्रमुख कंपनियों के सीएसआर मद से यह व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत संसदीय क्षेत्र 75 गांवों के स्कूलों, मंदिरों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर यह सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
मेघवाल ने बताया कि नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर तथा अनूपगढ़ के 15-15 गांवों में 330-330 तथा खाजूवाला के 15 गांवों में 320 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इससे आमजन को रात के समय आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जल्दी ही इसे पूर्ण भी कर दिया जाएगा।
मेघवाल ने बताया कि नोखा विधानसभा के पांचू, काकड़ा और रोड़ा में 30-30 तथा किसनासर, सारुंडा, रासीसर पुरोहितान, हिम्मटसर, सलुंडिया, उड़सर, धूपालिया, कुदसू, रातडिया, चरकड़ा, रासीसर और शोभाणा में 20-20 सोलर लाइट लगाई जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के पूनरासर, पुंदलसर और मोमासर में 30-30 तथा कितासर विदावतान, केऊ, हेमासर, झंझेउ, रीडी, जोधासर, दुलचासर, भोजास, आडसर, सूरजनसर, जैसलसर और बेनिसर में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

इसी प्रकार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के सिंथल, कालू और महाजन में 30-30, वहीं जोगियासन, मकड़ासर, फूलदेसर, धीरेरा स्टेशन, खारड़ा, बामनवाली, सहजरासर, नाथूसर, घेसुरा, मलकीसर, करणीसर और कंकड़वाला में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
मेघवाल ने बताया कि खाजूवाला विधानसभा के छत्तरगढ़ और नालबड़ी में 30-30 तथा कानासर, उदासर, चार बीएम सरदारपुरा, फलावाली, भुट्टों का कुआं, खारा, धोलेरा, हुसंगसर, पार्वती तलाई, आशापुरा, दंतोर, बल्लर और जयमलसर में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
Bikaner : ‘संडे ऑन साइकिल’: लगाते सातवें सप्ताह चलाई साइकिल, दिया फिट इंडिया का संदेश
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ विधानसभा की नई घड़साना मंडी, रावला 8 पीएसडी-बी तथा दो एसटीआर में 30-30 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं 3 एमएलडीबी, 2 एलएमबी, 7 केएनडी, 3 एसटीआर, 1 एमएलकेसी जालवाली, 15 केएनडी-बी, 12 केडी गुजारी, 11 केएनडीबी, 5 बीडीबी, 13 केएनडीसी, 4 एलएम और 14 के में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
यहां ये गौरतलब है कि भाजपा संकल्प से सिद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव भारत निर्माण महाभियान के संभाग संयोजक रहे श्रेयांस बैद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व में पत्र भेजकर देश भर में सोलर पैनल लगाने की मांग की थी जिससे ग्राम पंचायतों में रोड लाइटों के बिलों से मुक्ति हो सके एवं ग्रामीणों को सूर्य की रोशनी से सोलर पैनल जगमग हो सके ।
Bikaner : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की एक और पहल संसदीय क्षेत्र के 75 गांवों में लगाई जाएंगी 1640 सोलर लाइटें




















