Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bikaner : जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

Bikaner : जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

Bikaner : जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’

Advertisement Box

युवा वर्ग भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ले- जेठानंद व्यास, विधायक, बीकानेर पश्चिम

जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले बीकानेर पश्चिम विधायक व्यास

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ साथ जिले भर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना,प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर बीपी, शुगर सहित असंक्रामक रोगों की निशुल्क जांच सेवा तथा निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद और धर्मांतरण के प्रयासों के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय समुदाय के गौरव, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।

Bikaner : जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

उन्होंने यह भी बताया कि जनजाति गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य न केवल जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देना है, बल्कि उनके उत्थान हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना भी है।

केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्थान अभियान, वन धन विकास केन्द्र और एकलव्य मॉडल विद्यालय जैसी प्रमुख योजनाएँ जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। व्यास ने कहा कि आज का युवा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ले।

जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तिलानिया ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के आगे विधायक व्यास और अन्य अतिथिगणों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में डीपीएम राजीविका दिनेश मिश्रा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीर सिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता मनरेगा अशोक गहलोत, सहायक अभियंता मुकेश आहूजा, सहायक लेखाधिकारी सुधीर सुरोलिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bikaner : न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण

कार्यक्रम में मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा राजीविका के स्वयं सेवा समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन जिला परिषद की ओर से किया गया। इस अवसर पर कोलायत और जामसर से आए लोक कलाकारों नाथू खां, शकूर मिरासी, मांगी बाई इत्यादि ने लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Bikaner : जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें