Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब घोषित होंगे परिणाम

पटवारी और लाइब्रेरियन दोनों परीक्षाओं की प्राइमरी की पर बड़ी संख्या में ऑब्जेक्शन दर्ज हुए हैं। समय लगने के कारण अब दोनों परीक्षाओं के प्री डीवी रिजल्ट दीपावली के बाद जारी किए जाएंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि परीक्षा का परिणाम दीपावली से पहले जारी कर दिया जाएगा लेकिन अब रिजल्ट में देरी तय मानी जा रही है।

Advertisement Box

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘पटवारी और लाइब्रेरियन दोनों परीक्षाओं की प्राइमरी की पर बड़ी संख्या में ऑब्जेक्शन दर्ज हुए हैं। इन्हीं ऑब्जेक्शन की जांच और समाधान में समय लगने के कारण अब दोनों परीक्षाओं के प्री डीवी रिजल्ट दीपावली के बाद जारी किए जाएंगे।’

88.88% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

आपको बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 6.76 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह 88.88 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो कि हाल के वर्षों में एक उच्चतम प्रतिशत में से एक है।

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

3एक सीट पर 182 का मुकाबला

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान में कुल 3705 पटवारी पदों को भरा जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के चलते एक-एक सीट पर औसतन 182 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा है।

दीपावली के बाद जारी होगा

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अभी कोई निश्चित तिथि तय नहीं की गई है लेकिन परिणाम दीपावली के बाद ही जारी होगा। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी आधिकारिक तिथि की घोषणा की जाएगी।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें