Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ा झटका, सरकार ने नहीं बढ़ाया ये भत्ता, 2 लाख से ज्यादा को नुकसान

चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों ने मकान किराया भत्ता (HRA) को लेकर सरकार से बड़ा सवाल खड़ा किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्रदेश में लगभग दो से ढाई लाख कर्मचारियों को नियमों के मुताबिक HRA नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें हर महीने हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत एचआरए की स्पष्ट व्यवस्था की गई थी। इसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में मूल वेतन का 10 प्रतिशत, शहरी इलाकों में 20 प्रतिशत और महानगरों में 30 प्रतिशत मकान किराया भत्ते का प्रावधान है। लेकिन राज्य सरकार ने अब तक महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी के अनुरूप HRA में कोई संशोधन नहीं किया है।

Advertisement Box

अध्यक्ष सुभाष लांबा का कहना है कि इस वजह से प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को हर महीने करीब 2 से 4 हजार रुपये तक का घाटा हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि DA बढ़ाए जाने के बावजूद HRA को रिवाइज नहीं करना नियमों के खिलाफ है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें