Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर बड़ी राहत, GST रेट कट के बाद सरकार का नया फैसला

सरकार ने सभी दवा कंपनियों को नई जीएसटी व्यवस्था के तहत 22 सितंबर, 2025 से दवाओं, फॉर्मूलेशन और मेडिकल डिवाइसेज की MRP में बदलाव करने का आदेश दिया है. नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने कहा है कि जीएसटी रेट्स में कमी का फायदा ग्राहकों और मरीजों को मिलेगा. सरकार ने दवा कंपनियों से डीलरों, रिटेलर्स, स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स और सरकार को नई जीएसटी दरों और अपडेटेड एमआरपी के साथ नई प्राइस लिस्ट या सप्लीमेंट्री प्राइस लिस्ट जारी करने को कहा है.

नोटिस में साफ किया गया है कि अगर कंपनियां रिटेल लेवल पर प्राइस कंप्लायंस सुनिश्चित कर लेती हैं, तो उन्हें 22 सितंबर से पहले मार्केट में उपलब्ध स्टॉक को वापस लेने, री-लेबल करने या स्टिकर लगाने की जरूरत नहीं है. रेगुलेटर ने सुझाव दिया है कि इंडस्ट्री एसोसिएशन्स लोकल और नेशनल न्यूजपेपर्स में विज्ञापन देकर डीलरों और रिटेलर्स तक नई जीएसटी दरों की जानकारी पहुंचा सकते हैं.

Advertisement Box

जीएसटी रेट में बदलाव

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया, क्योंकि दवाओं की कीमत और पैकेजिंग लीगल मेट्रोलॉजी के दायरे से बाहर है, जो FMCG प्रोडक्ट्स पर लागू होता है. 3 सितंबर, 2025 को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग में जीएसटी रेट्स में बड़े बदलाव किए गए. काउंसिल ने प्रमुख दवाओं पर जीएसटी रेट 5% से घटाकर शून्य कर दिया. करीब 33 जेनरिक दवाएं टैक्स फ्री हो गई हैं और नई दरें आने वाली 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हो जाएंगी.

वैडिंग, धुंध, पट्टियां और ऐसी चीजें, जैसे ड्रेसिंग, एडहेसिव प्लास्टर, पोल्टिस, जो मेडिसिनल सब्सटांस से लेपित हैं या मेडिकल, डेंटल या वेटरनरी यूज के लिए रिटेल सेल के लिए पैक की जाती हैं. उन पर अब 5% टैक्स लगेगा, जो पहले 12% था. सरकार ने टैल्कम पाउडर, फेस पाउडर, हेयर ऑयल, शैम्पू, डेंटल फ्लॉस, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप, शेविंग क्रीम, शेविंग लोशन और आफ्टर शेव लोशन जैसे ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी रेट 18% से घटाकर 5% कर दिया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें